(Vivo V70 Series/ Image Credit: Vivo)
नई दिल्ली: Vivo V70 Series Lanuch Date भारतीय बाजार में Vivo अपनी लोकप्रिय V सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन स्मार्टफोन्स को Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से पेश किया जाएगा। इस बार कंपनी ने डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों फोन में Zeiss कैमरा ब्रांडिंग बरकरार रहेगी, जिससे शानदार फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Vivo ने V70 सीरीज का टीजर पहले ही जारी कर दिया है, जिसमें फोन का नया लुक देखने को मिला है। नए स्मार्टफोन्स में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। यह डिजाइन पुराने V60 सीरीज के वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल से काफी अलग और ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। नए डिजाइन से फोन का ओवरऑल लुक काफी आकर्षक दिख रहा है।
Vivo V70 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। वहीं, V70 Elite में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा। बैटरी के मामले में दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
बता दें कि कैमरा V सीरीज की सबसे बड़ी ताकत रही है और V70 सीरीज भी इसमें कोई कमी नहीं छोड़ेगी। Vivo V70 Elite में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सभी कैमरा सेंसर पर Zeiss ब्रांडिंग होगी। कंपनी के अनुसार, फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।
V70 सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों ही फोन LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकते हैं, जिससे स्मूथ मल्टीटास्किंग और फास्ट स्पीड मिलेगी।
हालांकि Vivo ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार V70 सीरीज को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Vivo V70 Elite की कीमत करीब 55,000 रुपये हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड V70 इससे कम कीमत में आ सकता है। लॉन्च के साथ ही ये फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाली है।