DDC 001 Number Plate: एक नंबर और कीमत 2 करोड़! आखिर कौन है वो ‘शख्स’ जिसने लगा दी इतनी बड़ी बोली? नाम जानकर चौंक जाएंगे

DDC 001 Number Plate: आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने सबसे बड़ी बोली लगाकर 2 करोड़ रुपये में वाहन नंबर DDC 001 खरीदा है। यह अब तक का भारत का सबसे महंगा गाड़ी नंबर बन गया है। इस रिकॉर्डतोड़ खरीद ने पूरे देश में लोगों का ध्यान खींच लिया है।

DDC 001 Number Plate: एक नंबर और कीमत 2 करोड़! आखिर कौन है वो ‘शख्स’ जिसने लगा दी इतनी बड़ी बोली? नाम जानकर चौंक जाएंगे

(DDC 001 Number Plate/ Image Credit: Jatinahuja instagram)

Modified Date: February 2, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: February 2, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • DDC 001 बना भारत का सबसे महंगा गाड़ी नंबर
  • सिर्फ नंबर के लिए खर्च हुए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा
  • BBT ऑक्शन हाउस के पहले ही इवेंट में बना रिकॉर्ड

आंध्रप्रदेश: DDC 001 Number Plate कहते हैं कि शौक की कोई कीमत नहीं होती और इसका ताजा उदाहरण आंध्रप्रदेश में देखने को मिला है। जहां एक व्यक्ति ने सिर्फ गाड़ी के नंबर के लिए 2 करोड़ रुपये तक खर्च कर डाले। यह कोई लग्जरी कार नहीं, बल्कि एक साधारण-सा दिखने वाला वाहन नंबर DDC 001 है। इस खरीद के साथ ही यह नंबर भारत का अब तक का सबसे महंगा गाड़ी नंबर बन गया है।

नीलामी में बना इतिहास (History Made in Auction)

दरअसल, यह ऐतिहासिक सौदा हाल ही में आयोजित एक नीलामी में हुआ। मशहूर लग्जरी यूज्ड कार शोरूम बिग बॉय टॉयज ने अपना नया वेंचर ऑक्शन हाउस शुरू किया है। यह भारत का पहला ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां महंगी, दुर्लभ और खास चीजों की नीलामी की जा रही है। अपने पहले ही इवेंट में बिग बॉय टॉयज के इस ऑक्शन हाउस ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया, जब DDC 001 नंबर प्लेट 2 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिक गई।

किसने खरीदा DDC 001 नंबर (Who Bought DDC 001 Number)

इस विंटेज नंबर प्लेट को आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी किरण कोलपाकुला ने खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नंबर 2.08 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। इससे पहले यह नंबर बिग बॉय टॉयज के मालिक जतिन अहूजा के पास था। इससे पहले तक भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट KL 07 DG 0007 मानी जाती थी, जिसे एक बिजनेसमैन ने अपनी लेम्बोर्गिनी कार के लिए 46 लाख रुपये में खरीदा था।

ऑक्शन हाउस में और क्या बिक रहा है? (What Else is Being Sold?)

इस ऑक्शन हाउस में सिर्फ नंबर प्लेट ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्रिटीज की लग्जरी कारें और महंगी घड़ियां भी बिक्री के लिए रखी गई हैं। इनमें क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की रेंज रोवर स्पोर्ट, शिल्पा शेट्टी की मर्सिडीज मेबैक GLS 600 और निर्देशक रोहित शेट्टी की मर्सिडीज-बेंज CLA शामिल हैं। इसके अलावा रोलैक्स और हब्लोट जैसी ब्रांडेड घड़ियां, VIP वाहन नंबर और खास मोबाइल नंबर भी इस नीलामी का हिस्सा है।

पहले भी बन चुके हैं ऐसे रिकॉर्ड (Such Records have been Made)

इससे पहले हरियाणा में भी एक VIP नंबर HR 88 B 8888 करोड़ों रुपये में बिका था। एक व्यक्ति ने इसके लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन पूरी रकम जमा न कर पाने के कारण नीलामी रद्द हो गई थी। यह मामला काफी चर्चा में रहा और हरियाणा सरकार ने उस व्यक्ति की आर्थिक जांच के आदेश भी दिए थे। वहीं, अब DDC 001 की बिक्री ने एक बार फिर शौक की दुनिया में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।