Vivo V70 Series: इस दिन लॉन्च होने वाली है Vivo V70 सीरीज! दमदार प्रोसेसर और धांसू कैमरे के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स जो सबकी नींद उड़ा देगी

Vivo V70 Series: Vivo भारत में जल्द V70 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इसमें दो नए फोन होंगे, जिनमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और Zeiss कैमरा मिल सकता है। Elite वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और कीमत करीब 55,000 रुपये होने की उम्मीद है।

Vivo V70 Series: इस दिन लॉन्च होने वाली है Vivo V70 सीरीज! दमदार प्रोसेसर और धांसू कैमरे के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स जो सबकी नींद उड़ा देगी

(Vivo V70 Series/ Image Credit: Vivo)

Modified Date: February 2, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: February 2, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नया स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल के साथ प्रीमियम डिजाइन
  • 120Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 5000 निट्स तक ब्राइटनेस
  • Zeiss कैमरों के साथ 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप

नई दिल्ली: Vivo V70 Series Lanuch Date भारतीय बाजार में Vivo अपनी लोकप्रिय V सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन स्मार्टफोन्स को Vivo V70 और Vivo V70 Elite नाम से पेश किया जाएगा। इस बार कंपनी ने डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक कई बड़े बदलाव किए हैं। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों फोन में Zeiss कैमरा ब्रांडिंग बरकरार रहेगी, जिससे शानदार फोटोग्राफी का अनुभव मिलने की उम्मीद है।

नया डिजाइन देगा प्रीमियम फील (Premium Feel)

Vivo ने V70 सीरीज का टीजर पहले ही जारी कर दिया है, जिसमें फोन का नया लुक देखने को मिला है। नए स्मार्टफोन्स में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो स्क्वेयर शेप कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। यह डिजाइन पुराने V60 सीरीज के वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल से काफी अलग और ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। नए डिजाइन से फोन का ओवरऑल लुक काफी आकर्षक दिख रहा है।

शानदार डिस्प्ले और दमदार बैटरी (Display and Powerful Battery)

Vivo V70 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। वहीं, V70 Elite में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है, जो पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा। बैटरी के मामले में दोनों फोन में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

प्रो लेवल फोटोग्राफी (Pro Level Potography)

बता दें कि कैमरा V सीरीज की सबसे बड़ी ताकत रही है और V70 सीरीज भी इसमें कोई कमी नहीं छोड़ेगी। Vivo V70 Elite में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सभी कैमरा सेंसर पर Zeiss ब्रांडिंग होगी। कंपनी के अनुसार, फोन 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।

परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड (Upgrade in Performance)

V70 सीरीज परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। दोनों ही फोन LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकते हैं, जिससे स्मूथ मल्टीटास्किंग और फास्ट स्पीड मिलेगी।

लॉन्च टाइम और संभावित कीमत (Launch Time and Epected Price)

हालांकि Vivo ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार V70 सीरीज को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो Vivo V70 Elite की कीमत करीब 55,000 रुपये हो सकती है। वहीं, स्टैंडर्ड V70 इससे कम कीमत में आ सकता है। लॉन्च के साथ ही ये फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।