Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary / Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क : Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा जोड़ा, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। पिछले काफी समय से मीडिया में दोनों के तलाक और रिश्ते में अनबन की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थीं, लेकिन अब इन सभी अफवाहों के बीच इस कपल ने अपनी शादी की 19वीं सालगिरह को बेहद सादगी और प्यार के साथ मनाया है। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशहाल जिंदगी की एक झलक साझा कर प्रशंसकों को बड़ी राहत दी है।
ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी की सालगिरह पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ एक बेहद क्यूट सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। Aishwarya Rai Instagram Post 2026 इस तस्वीर में तीनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साफ झलक रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहती हैं और उन्होंने पूरे एक साल के इंतजार के बाद अभिषेक के साथ कोई फोटो साझा की है। इससे पहले उन्होंने 20 अप्रैल, 2025 को अपनी पिछली सालगिरह पर ही परिवार के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। ऐश्वर्या की इस नई पोस्ट पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है, जिसमें फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां भी उन्हें इस पड़ाव की बधाई दे रही हैं।
आपकों बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक 20 अप्रैल, 2007 को विवाह के बंधन में बंधे थे। पिछले एक साल में बच्चन परिवार के आंतरिक विवादों और ऐश्वर्या के अलग रहने जैसी खबरों ने काफी तूल पकड़ा था, जिस पर परिवार की ओर से कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
इन्हे भी पढ़ें:-