अमिताभ और आयुष्मान की फिल्म ‘Gulabo Sitabo’ का टीजर हुआ रिलीज, देखिए मजेदार VIDEO

अमिताभ और आयुष्मान की फिल्म 'Gulabo Sitabo' का टीजर हुआ रिलीज, देखिए मजेदार VIDEO

अमिताभ और आयुष्मान की फिल्म ‘Gulabo Sitabo’ का टीजर हुआ रिलीज, देखिए मजेदार VIDEO
Modified Date: December 4, 2022 / 11:09 am IST
Published Date: December 4, 2022 11:09 am IST

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ भी डिजिटली रिलीज होने जा रही है, फिलहाल फिल्म का एक मजेदार टीजर रिलीज हुआ है जिसके साथ ‘गुलाबो सिताबो’ ट्रेलर के भी कमिंग सून की घोषणा की गई है, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ‘गुलाबो – सिताबो’ का टीजर रिलीज किया है।

ये भी पढ़ें:पत्नी पूजा ने किया पुजारा का हेयरकट, क्लासिक बैट्समैन ने शेयर की तस्वीर, संके…

गुलाबो सिताबो 17 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन ने इन फिल्मों का खेल खराब कर दिया, अब ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज होगी, फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा जैसा कि फिल्म समीक्षक ने जानकारी दी है, अमिताभ बच्चन का इस फिल्म से पहले लुक सामने आ चुका है जिसने दर्शकों को इस फिल्म के लिए खासा उत्साहित कर दिया है, वहीं पहली बार फिल्मी पर्दे पर अमिताभ के साथ आयुष्मान की जोड़ी देखने को मिलेगी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#AmitabhBachchan and #AyushmannKhurrana… As #GulaboSitabo gears up for the global premiere on 12 June 2020 [on #Amazon], the promotions of the film commence today… Here’s a peek into the quirky world…

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) on

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बेडरूम से शेयर की बोल्ड तस्वीर, कैप्शन- म…

गुलाबो सिताबो’ फिल्म का निर्देशन शुजीत सरकार ने किया है, फिल्म को रॉनी लहरी और शील कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं, शुजीत सरकार की कई फिल्मों में अमिताभ पहले भी काम कर चुके हैं, एक के बाद एक बड़ी से लेकर छोटी फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉकडाउन के चलते रिलीज हो रही हैं ऐसे में देखना होगा घूमकेतू, गुलाबो सिताबो और शकुंतला देवी के बाद कौन सी फिल्म डिजिटली रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: टीवी जगत का एक और एक्टर आईसीयू में भर्ती, आर्थिक तंगी से गुजर रहे क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com