सलमान कैंप में शामिल हुई बाॅलीवुड की एक और सुंदरी
सलमान कैंप में शामिल हुई बाॅलीवुड की एक और सुंदरी
सलमान खान एक बार जो कमिटमेंट कर देते हैं तो फिर वो उसके आगे किसी की नहीं सुनते…ये तो आप जानते ही हैं कि सलमान अपनी फीमेल एक्ट्रेसेस के लिए रोजगार गारंटी योजना चला रहे है। जिसका मकसद है सलमान के कैंप में आने वाली हर हसीना को पक्का रोजगार दिया जाएगा…इसलिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और न्यूकमर्स की कोशिश रहती है कि वो उनके कैंप में हिस्सा ले सकें। वैसे काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि सलमान खान मॉनी रॉय को प्रमोट करने में लगे हुए हैं…उन्हीं की कृपा से टीवी की खतरनाक नागिन को अक्षय कुमार की फोर्थकमिंग फिल्म गोल्ड में काम मिला है। जिसकी शूटिंग मॉनी शुरू कर चुकी हैं….दूसरी तरफ सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेड लूलिया वेंतूर को बतौर सिंगर बॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं….और लूलिया वैंतर भी अपना सिंगिंग करियर शुरू कर चुकी हैं और उनका जल्द ही एक और गाना रिलीज होने वाला है.. फिर कटरीना जैकलीन तो सलमान की फेवरेट लिस्ट में पहले से ही शामिल हैं…और अब सलमान खान की लेडी गैंग में एक नई हसीना का नाम शामिल हो गया है। जो आजकल सलमान से करियर एडवाइस ले रही हैं…जो सलमान की बहुत बड़ी फैन हैं…जो काफी दिनों से फिल्मों से गायब है,..और ये हसीना है चित्रांगदा सिंह….
जी हां हाल ही में रिलीज हुई नवाजुद्दीन की फिल्म बादूमोशाय बंदूकबाज को लेकर छिड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच में चित्रांगदा सिंह का नाम सामने आया था…जिसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं…जिसके बाद वो सलमान से करियर एडवाइस ले रही हैं…और उनसे लगातार मुलाकात कर रही हैं…मतलब जैकलीन फर्नाडीस, कटरीना कैफ, डेली शाह, सोनाक्षी सिंहा…जरीन खान, स्नेहा उल्ला, सना खान, एली एब्राहम, और मॉनी रॉय के बाद सलमान की लेडी गैंग में नया नाम जुड़ा है चित्रांगदा सिंह का, देखते हैं कि आखिर सलमान बाकी हसीनाओं की तरह ही चित्रांगदा के करियर को कैसे सहारा देते हैं।

Facebook


