Vasudha: इंटरव्यू के बीचो-बीच पलटी बाज़ी! चंद्रिका का रौद्र रूप देख कांपा समर.. सरेआम हुई बेइज़्ज़ती के बाद, क्या समर रचेगा खौफनाक चक्रव्यूह?

Vasudha: 'वसुधा' के आगामी एपिसोड में, अब वह जबरदस्त मोड़ आने वाला है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था...

Vasudha: इंटरव्यू के बीचो-बीच पलटी बाज़ी! चंद्रिका का रौद्र रूप देख कांपा समर.. सरेआम हुई बेइज़्ज़ती के बाद, क्या समर रचेगा खौफनाक चक्रव्यूह?

Vasudha 20th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee 5

Modified Date: July 20, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: July 20, 2026 2:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वसुधा के बिछाए जाल में फंसी उषा!
  • समर को पड़ा चंद्रिका का करारा तमाचा!

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो वसुधा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त मोड़ आने वाला है। जहाँ एक तरफ, समर की घिनौनी साजिश बेनक़ाब होने को है तो दूसरी तरफ, चंद्रिका भी अब उसे सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Vasudha Upcoming Twist: वसुधा ने खेला बड़ा दाव!

असली अपराधी को पकड़ने के लिए, वसुधा एक बड़ा दाव खेलती है। वह उषा को फ़ोन कर के एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करने का प्रस्ताव देती है और कहती है कि वह चंद्रिका का काला सच दुनिया के सामने लाना चाहती है। सनसनीखेज़ ख़बर के लालच में, उषा इंटरव्यू के लिए तुरंत राज़ी हो जाती है, किन्तु उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं होता कि वह वसुधा और चंद्रिका के बुने हुए चक्रव्यूह में कदम रख चुकी है।

उषा की साजिश हुई बेनक़ाब!

इंटरव्यू के बीच में ही पासा पलट जाता है और उषा का झूठ सबके सामने आ जाता है। उषा के बेनक़ाब होते ही सारा शक समर पर गहरा जाता है, जिसने वसुधा के अचार के बिज़नेस को ख़राब करने की पूरी साज़िश रची थी। समर के खिलाफ़ ठोस सबूत मिलते ही पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने बुला लेती है।

Vasudha 20th July 2026 written update: चंद्रिका का खौला खून!

पुलिस थाने में आते ही समर गुस्से में तिलमिला उठता है और सरेआम धमकी देता है कि वह वसुधा के बिज़नेस को कभी सफल नहीं होने देगा। अहंकार से भरे हुए, उसके इस रवैये से चंद्रिका का खून खौल उठता है और वह सबके सामने उसे ज़ोरदार थप्पड़ मार देती है, जिससे समर चौंक जाता है और शर्म से पानी-पानी हो जाता है।

पुलिस ने की समर की बोलती बंद!

समर गुस्से से विरोध करते हुए चंद्रिका पर चिल्लाता है कि पुलिस स्टेशन में उसपर हाथ उठाने की चंद्रिका की हिम्मत कैसे हुई.. लेकिन, जैसे ही पुलिस उसके खिलाफ मज़बूत सबूत पेश करती है तो उसकी बोलती बंद हो जाती है। समर के लिए मुसीबत तब और बिगड़ जाती है जब एक अहम गवाह समर के खिलाफ गवाही देता है, जिससे उसके द्वारा की हुई सारी साजिशें सबके सामने आ जाती हैं।

समर की साजिशों को बेनक़ाब करके वसुधा और चंद्रिका अपनी योजना में सफल हो जाती हैं। लेकिन अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या समर चुपचाप अपनी हार मान लेगा या फिर सरेआम हुई इस घोर बेइज्जती का बदला लेने के लिए वह कोई और खौफनाक चाल चलेगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.