जरीन खान के हीरो विदेशी गर्लफ्रेंड से रचाने जा रहे शादी, जाने क्या है वेडिंग प्लान
जरीन खान के हीरो विदेशी गर्लफ्रेंड से रचाने जा रहे शादी, जाने क्या है वेडिंग प्लान : Anshuman Jha will marry foreign girlfriend twice, Romance with Zareen khan
मुंबई। मशहूर एक्टर अंशुमन झा जल्द शादी रचाने वाले है। उनकी होने वाले पत्नी का नाम सिएरा विंटर्स हैं। जो विदेश कि रहने वाली है। अंशुमन इसी साल 29 अक्टूबर को अपने लांग टाइम गर्लफ्रेंड से सात फेरे लेने वाले हैं। अभिनेता कि शादी अमेरिका में होगी। विदेश लौटने के बाद अंशुमन मार्च 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड से भारतीय परंपरा के अनुसार दोबारा शादी करेंगे। दोनों की सगाई साल 2020 में हुई थी।
यह भी पढ़े : साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी लाल सिंह चड्ढा, अक्षय की रक्षाबंधन आस पास भी नहीं…
अंशुमन झा और सिएरा विंटर्स वीजा प्रतिबंधों को हटने का इंतजार कर रहे थे ताकि दोनों परिवार समारोहों में शामिल हो सकें। शादी पर अंशुमन झा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सिएरा मेरे लिए मेरी मां का आशीर्वाद है। हम अपने पहले समारोह, जो अमेरिका में होना है उसके लिए उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवक भी होंगे पात्र, जानें कब और कैसे करें आवेदन
अंशुमन झा मस्तराम वेब सीरीज के चलते सुर्खियों में आए। एम एक्स प्लेयर में स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज में अंशुमन राजाराम और कामुक लेखक मस्तराम की भूमिका निभाई थी। लॉकडाउन के दौरान अशुमन की इस सीरीज ने वेब सीरीज कि दुनिया में खलबली मचा दी थी। अंशुमन साल 2021 में बतौर मुख्य अभिनेता ‘ हम भी अकेले तुम भी अकेले ‘ में नजर आए थे। जिसमें उनके साथ जरीन खान नजर आई थी।

Facebook


