Anupama Written Update 01 March 2025: माही-प्रेम को बेडरूम में इस हालत में पकड़ेगी अनुपमा, जमकर मचेगा बवाल
Anupama Written Update 01 March 2025: Star Plus के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में फूल ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है।

Anupama Written Update 01 March 2025| Photo Credit: hotstar
- Star Plus के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में फूल ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है।
- माहि एक बार फिर राही के जीवन में जहर घोलने की कोशिश करेगी
- बेडरूम में माही-प्रेम को पकड़ेगी अनुपमा
मुंबई: Anupama Written Update 01 March 2025: Star Plus के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को फूल ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, माहि एक बार फिर राही के जीवन में जहर घोलने की कोशिश करेगी, लेकिन इस बार अनुपमा उसे ऐसी सजा देने वाली है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल, आज के एपिसोड में राही हल्दी की रस्म से पहले जब प्रेम के कमरे में चेंज करने जाएगी तो दोनों को साथ में थोड़ा सा यादगार वक्त बिताने का मौका मिलेगा। राही प्रेम को वहां से जाने को कहेगी और उसके जाने के बाद जब कपड़ों का बैग खोलेगी तो उसके होश उड़ जाएंगे, वह देखेगी कि बैग में शगुन का वो लहंगा है ही नहीं, जो उसे पहनने को दिया गया था।
बेडरूम में माही-प्रेम को पकड़ेगी अनुपमा
Anupama Written Update 01 March 2025: वहीं दूसरी तरफ राही और प्रेम चिंता में लगे हुए होंगे कि, लहंगा कहां गायब हो गया और उसी लहंगे को पहन कर राही प्रेम के कमरे में घूम रही होगी। जब प्रेम उस कमरे में पहुंचेगा तो उसे लगेगा कि राही खड़ी है। वह जाकर राही का लहंगा पहने माही को पीछे से हग कर लेगा आंखें बंद किए हुए माही के साथ बिस्तर पर होगा। इसके बाद अनुपमा और रही यह सब देख लेगी, लेकिन सही वक्त पर अनुपमा की आवाज से प्रेम समझ जाएगा कि जिसे वह राही समझ रहा है, वो असल में उसकी होने वाली साली माही है। अनुपमा की आंखों के सामने वो नजारा घूम जाएगा कि कैसे वनराज शाह ने उसे काव्या के साथ मिलकर धोखा दिया था।
Anupama Written Update 01 March 2025
माही को अनुपमा देगी कड़ी सजा
Anupama Written Update 01 March 2025: इसके बाद प्रेम और माहि दोनों ही अनुपमा के सामने सफाई देने लगेगे। इस दौरान राही प्रेम को यह कहकर माफ़ कर देगी कि, उसे प्रेम पर पूरा भरोसा है।दूसरी तरफ अनुपमा माही को जमकर लताड़ेगी। अनुपमा माही से राही का लहंगा पहनने की वजह पूछेगी, लेकिन माही के पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं होगा, इसके बाद अनुपमा माही को बताएगी की कैसे उसकी मां ने अनुपमा के साथ गलत किया था। अनुपमा कहेगी कि तब बात उसकी थी इसलिए वह बर्दाश्त कर गई, लेकिन आज बात उसकी बेटी की है। वह इसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगी। लेकिन आगे अनुपमा जो कहेगी वो सुनकर माही के पांव तले जमीन खिसक जाएगी।
लीला-मोटी बा में हल्दी के दौरान होगी बहस
Anupama Written Update 01 March 2025: इसके बाद एपिसोड के लास्ट में अनुपमा कहेगी कि, वह माही को कृष्ण कुंज से निकाल फेंकेगी और उसे अपनी मां काव्या के पास वापस जाना होगा। अनुपमा की बात सुनकर माही गिड़गिड़ाती नजर आएगी और कहेगी कि उसका और कोई नहीं है। सभी रिश्ते यहीं हैं। वह अनुपमा से बार-बार माफी मांगेगी, लेकिन इस बार अनुपमा के जेहन में जानकी बेन की कही वो बात होगी कि माही को प्रेम और राही से थोड़ा दूर रखना। हल्दी की रस्म शुरू होगी और लीला और मोटी बा में हल्दी को लेकर मीठी नोक-झोक देखने को मिलेगी। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में आगे और क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अनुपमा माही को कड़ी सजा देगी और उसे कृष्ण कुंज से बाहर निकालने की धमकी देगी। अनुपमा माही से पूछेगी कि उसने राही का लहंगा क्यों पहना, और इसके बाद माही को उसकी मां काव्या के साथ वापस जाने के लिए कहेगी।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Anupama will catch Mahi and Prem in this condition in the bedroom, there will be a lot of uproar
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm