UK07 Rider Wife Cheating / Image Source : X
‘एंटररटेन्मेंट डेस्क : UK07 Rider’ के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पहले अपने माता-पिता पर आरोप लगाने और इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग ने अब अपनी पत्नी रितिका चौहान पर धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता बनने के बाद सामने आए इस नए खुलासे से उनके फैंस काफी हैरान हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अनुराग ने कई कॉल रिकॉर्डिंग्स, स्क्रीनशॉट्स और एक कथित कबूलनामे का वीडियो जारी किया है। Anurag Dobhal Wife अनुराग का दावा है कि उनकी पत्नी रितिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने ‘बेस्ट फ्रेंड’ अभिषेक के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया।
अनुराग ने भावुक होकर कहा कि वे अपने बच्चे ‘अनुरित’ के खातिर सब कुछ माफ करके छिपाना चाहते थे, लेकिन रितिका और उनकी मां उन्हें बच्चे से मिलने नहीं दे रही हैं और भारी-भरकम एलिमनी (गुजारा भत्ता) की मांग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे से मिलने के लिए वे पहले ही 37 लाख रुपये दे चुके हैं।
Anurag Dobhal went against his family’s wishes to marry the person he loved. He later spoke publicly about the emotional struggles, depression, and the difficult phase he went through after an accident.
Now, he has come forward with serious allegations against his wife, claiming… pic.twitter.com/51Dqa5t1KH— Himanshu Yadav (@HimashuYadav07) July 27, 2026
साल 2025 में शादी के बंधन में बंधे अनुराग डोभाल ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उनका मानसिक तौर पर इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने साफ किया कि इन सब गलतियों को छुपाना उनकी भूल थी क्योंकि वे लोग इस प्यार और वफादारी के हकदार नहीं थे। फिलहाल इस पूरे विवाद और अनुराग के आरोपों पर उनकी पत्नी रितिका चौहान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
UK07 Rider (Anurag Dobhal) shared all the proofs of his wife Ritika Cheating on him.
This guy went against his whole family for her.
Everyone will ignore the issue because it’s happened with a man pic.twitter.com/HLMWbVwGpG
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) July 27, 2026