अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा शेट्टी के साथ की पिक्चर शेयर
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा शेट्टी के साथ की पिक्चर शेयर
बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा शेट्टी के साथ कुछ पिक्चर शेयर कर अफवाहों पर रोक लगा दी है. अनुराग ने दो पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है कि Beauty and the Beast .. just to clarify I am the beauty इसके अलावा एक दूसरी पिक्चर में बतौर कैप्शन अनुराग ने लिखा है लव। शुभ्रा अनुराग से पूरे 21 साल छोटी है। अनुराग की उम्र जहां 44 साल है तो वहीं शुभ्रा की उम्र 23 साल है। अनुराग की दो बार शादी के बंधन के बंध चुके हैं। हालांकि उनकी दोनो ही शादी असफल साबित हुई हैं। अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज के साथ उनकी बेटी आलिया शुभ्रा से कुछ ही साल छोटी है। आलिया 17 साल की है।
शुभ्रा और अनुराग की उम्र के फासले के कारण भी इस जोड़ी में सबकी दिलचस्पी जाग रही है। अगर अनुराग की वैवाहिक जीवन की बात करे तो अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज के साथ उनकी शादी साल 2003 में हुई थी दोनों ने 6 साल के बाद तलाक ले लिया। आरती एक जानी मानी फिल्म एडिटर हैं। अनुराग की कई फिल्मों मे एडिटिंग कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में पैर जमा रही ऐक्ट्रेस कल्की कोचलिन के साथ 2011 में शादी कर ली। हालांकि 4 साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

Facebook


