रियल लाइफ में अब भी सिंगल हैं ‘बबिता जी’ लेकिन मर्दों से हो गई थी नफरत.. 13 साल की उम्र में घटी घटना के बारे में दी जानकारी

रियल लाइफ में अब भी सिंगल हैं 'बबिता जी' लेकिन मर्दों से हो गई थी नफरत.. 13 साल की उम्र में घटी घटना के बारे में दी जानकारी

रियल लाइफ में अब भी सिंगल हैं ‘बबिता जी’ लेकिन मर्दों से हो गई थी नफरत.. 13 साल की उम्र में घटी घटना के बारे में दी जानकारी
Modified Date: December 3, 2022 / 06:28 pm IST
Published Date: December 3, 2022 6:28 pm IST

नई दिल्ली। सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी यानि मुनमुन दत्ता असल जिंदगी में अभी तक सिंगल हैं । गोकुल धाम सोसाइटी की सबसे स्टाइलिश लेडी इस मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। मुनमुन के जिंदगी में दो एसी घटाएं घटी जिससे उन्हें मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगी।

पढ़ें- TI और ASI की खुलेआम घूसखोरी, वीडियो वायरल होते ही म…

घटना साल 2008 की है जब मुनमुन फिल्म एक्टर अरमान कोहली को डेट कर रही थीं। वेलेंटाइन्स डे के मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अरमान ने उनके साथ मारपीट की थी। नतीजा ये हुआ कि मुनमुन और अरमान रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। वैसे बिग बॉस में नजर आ चुके अरमान कोहली के गुस्से से हर कोई वाकिफ है।

पढ़ें- 1 साल से लापता मासूम बच्ची का खेत में मिला कंकाल, घ…

मुनमुन दत्ता ने बीते कुछ साल पहले #MeToo में अपने जिंदगी का सबसे कड़वा अनुभव शेयर किया था। उन्होंने कहा, ‘हर महिला को कभी ना कभी यौन शोषण का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। बचपन में मैं पड़ौस में रहने वाले एक अंकल से डरती थी, क्योंकि जब भी वह मुझे अकेला पाते वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं इस बात को छिपाकर रखूं।’

पढ़ें- मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया, इस सरकार ने लिय…

इसके साथ उन्होंने कहा था, ’13 साल की उम्र में मेरे ट्यूशन टीचर ने मेरे अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था ।उस वक्त मैं समझ नहीं पाई कि यह बात अपने पैरेंट्स को कैसे बताई जाए। मेरे अंदर तब मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगी, क्योंकि मुझे लगता था कि यही वह अपराधी है।’

पढ़ें- जम्मू कश्मीर में किसकी तैयारी? प्रधानमंत्री ने बुला…

मुनमुन के साथ बॉयफ्रेंड अरमान कोहली ने वेलेंटाइन्स डे के दिन मारपीट की। इसके बाद मुनमुन ने अपने साथ हुए इस अपराध की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था। जिसके बाद अरमान को अपने बर्ताव के लिए माफी मांगनी पड़ी और फाइन भी भरना पड़ा था।

 


लेखक के बारे में