Badshah Divorce News : 4 साल का प्यार, 5 महीने की शादी और फिर जुदाई! बादशाह-ईशा रिखी हुए अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की और फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 5 महीने ही चली।

Badshah Divorce News : 4 साल का प्यार, 5 महीने की शादी और फिर जुदाई! बादशाह-ईशा रिखी हुए अलग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

Badshah Divorce News

Modified Date: September 1, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: September 1, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बादशाह और ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर अलग होने की पुष्टि की
  • करीब 5 महीने बाद खत्म हुआ दोनों का रिश्ता
  • अलगाव की असली वजह अभी सामने नहीं आई है

एंटरटेनमेंट डेस्क : Badshah Divorce News मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह की दूसरी शादी भी टूट गई है। उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ समय से दोनों के अलगाव की खबरें मीडिया में चल रही थीं, जिस पर अब दोनों ने खुद विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करके आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी है। Badshah Wife Divorce उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे आपसी सम्मान के साथ अपनी-अपनी राहें अलग कर रहे हैं और मीडिया व फैंस से इस कठिन समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश की है।

5 महीने ही टिक पाई शादी

दोनों ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उनका यही एकमात्र बयान होगा और किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाई जाएं। गौरतलब है कि करीब 4 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता महज 5 महीने ही टिक सका।

2012 में हुई थी पहली शादी

Jasmine Masih Badshah Divorce बता दें कि ईशा रिखी से पहले बादशाह की शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस है और 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। अब महज 5 महीने के भीतर बादशाह की यह दूसरी शादी भी खत्म हो गई है, हालांकि इस तलाक की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.