बर्थडे स्पेशल: 58 बरस के हुए ‘मुन्नाभाई’ संजय दत्त

बर्थडे स्पेशल: 58 बरस के हुए 'मुन्नाभाई' संजय दत्त

बर्थडे स्पेशल: 58 बरस के हुए ‘मुन्नाभाई’ संजय दत्त
Modified Date: December 4, 2022 / 08:40 am IST
Published Date: December 4, 2022 8:40 am IST

‘मुन्नाभाई’ संजय दत्त ने शनिवार को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया, उनका जन्म 1959 को मुंबई में हुआ था. सोशल मीडिया पर उनके फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

संजय दत्‍त इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘भूमि’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म बाप-बेटी के रिश्‍ते पर आधारित है जिसमें संजय दत्‍त की बेटी का किरदार अदिति राव हैदरी निभा रही हैं. फिल्‍म की टीम ने भी संजय दत्‍त को उनके जन्‍मदिन पर एक खास तोहफा देते हुए फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर रिलीज कर दिया है जिसमें संजय दत्‍त की झलक दिख रही है.

संजय जानेमाने अभिनेता सुनील दत्‍त और अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं. संजय दत्‍त ने वर्ष 1981 में आई फिल्‍म ‘रॉकी’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्‍म को उनकी मां नरगिस नहीं देख पाई थी क्‍योंकि फिल्‍म के रिलीज होने से तीन दिन पहले उनका निधन हो गया था. इस फिल्‍म में दर्शकों ने संजय के किरदार को खासा पसंद किया था.


लेखक के बारे में