नम आँखों से दी शशि कपूर को बॉलीवुड ने अंतिम बिदाई
नम आँखों से दी शशि कपूर को बॉलीवुड ने अंतिम बिदाई
जैसे ही सोमवार शाम अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर सामने आई, वैसे ही पूरी फिल्म इंड्रस्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। कल शाम से शशि कपूर के घर पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगना शुरू हो गया था। आज दोपहर से शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर जानकी कुटीर से सांताक्रूज ले जाया गया . इस वक्त मुंबई में भारी बारिस हो रही है। इस दौरान भी सभी फ़िल्मी हस्तियों का आना जारी है.
#Mumbai: Last rites ceremony of veteran actor #ShashiKapoor being performed at Santacruz crematorium. pic.twitter.com/nrlmhbpQsu
— ANI (@ANI) December 5, 2017
कल शाम को ही शशि कपूर के फ़िल्मी मित्र अमिताभ बच्चन उन्हें श्रद्धांजलि देने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे गए थे।उन्होंने अपने ब्लॉक में भी शशि कपूर को बेहद ही मार्मिक शब्दों से बिदाई दी है। ये कम ही लोग जानते थे की अमिताभ बच्चन को उनके मित्र शशि कपूर बबुआ कह कर बुलाते थे.
T 2731 – To Shashji from your ‘babbua’ .. !! https://t.co/MFYeeR1Sbb pic.twitter.com/rfzDdDtiBk
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 4, 2017
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन.

शशि कपूर के बारे में सुनते ही उनके फैमिली मेंबर्स ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर, रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रीमा जैन उनके घर के बाहर नजर आए. इस दौरान रणबीर कपूर ने भी शशि कपूर के साथ बिताये उनकी अंतिम फोटो शेयर की है जिसमे शशि कपूर की खास फ़िल्मी जोड़ी नीतू कपूर भी साथ दिखाई दे रही हैं

रणबीर कपूर.
#ShashiKapoor’s death is end of an era. Nothing says it like these family pics with #RajKapoor, #Ranbirhttps://t.co/FV4eo7iGXA pic.twitter.com/4h0Qdizah4
— HT Entertainment (@htshowbiz) December 5, 2017
सैफ अली खान, करीना कपूर.

बबिता और करिश्मा कपूर.

कृष्णा राज कपूर.

18 मार्च 1938 को पृथ्वी राज कपूर के घर में जन्मे शशि कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम शुरू किया था. 1961 में वह फ़िल्म ‘धर्म पुत्र’ से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर आए थे. फ़िल्म ‘चोरी मेरा काम’, ‘फांसी’, ‘शंकर दादा’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मुकद्दर’, ‘पाखंडी’, ‘कभी-कभी’ और ‘जब जब फूल खिले’ जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था. जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टीस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे. ‘दीवार’ फिल्म में उनका डायलॉग ‘मेरे पास मां है’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है.शशि कपूर हिन्दी फ़िल्मों में लोकप्रिय कपूर परिवार के सदस्य थे. साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था. इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे. वे बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार के तौर पर पहचाने जाते थे और बॉलीवुड की हर खूबसूरत और सुपरहिट हीरोइन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की.

Facebook


