Cocktail 2 Movie First Review: दोस्ती के पीछे छुपा धोखा?… रश्मिका मंदाना ने खोल दी ‘कॉकटेल 2’ की ऐसी पोल कि आप चौंक जाएंगे!

Cocktail 2 Movie First Review: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनने की फिल्म 'कॉकटेल 2' का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है। रश्मिका ने साफ कहा कि यह पिछली फिल्म का सीक्वल नहीं है। उन्होंने फिल्म की कहानी और ट्रीटमेंट को लेकर कुछ अहम बाते शेयर की है।

Cocktail 2 Movie First Review: दोस्ती के पीछे छुपा धोखा?… रश्मिका मंदाना ने खोल दी ‘कॉकटेल 2’ की ऐसी पोल कि आप चौंक जाएंगे!

(Cocktail 2 Movie First Review/ Image Credit: shahidkapoor instagram)

Modified Date: June 15, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: June 15, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति सेनन की पहली साथ में फिल्म
  • इमोशन्स से भरी रोमांटिक ड्रामा कहानी
  • ‘कॉकटेल’ से अलग नई स्टोरीलाइन और किरदार

मुंबई: Cocktail 2 Movie First Review: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुकी है। जिसे दर्शकं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैंस इस नई स्टार कास्ट को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म रिलीज होने पहले मूवी का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आया है।

रश्मिका मंदाना ने दिया फिल्म का फर्स्ट रिव्यू

हाल ही में रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक लाइव चैट किया जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म प्यार, हार्टब्रेक, ड्रामा, डांस और दोस्ती का पूरा पैकेज है। उनके अनुसार यह एक इमोशन्स से भरी फिल्म होगी।

सीक्वल है लेकिन कहानी अलग

रश्मिका ने साफ किया कि ‘कॉकटेल 2’ का नाम भले ही 2012 की फिल्म ‘कॉकटेल’ से जुड़ा है। लेकिन इसकी कहानी और किरदार पुराने हिस्से से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वाइब के तौर पर सीक्वल जैसी लगती है लेकिन कहानी पूरी तरह नई है यानी दर्शकों को नई स्टोरी और नए किरदार देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी और थीम

एक फैन के सवाल पर रश्मिका ने बताया कि फिल्म में प्यार, दोस्ती, दिल टूटना और इमोशनल ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा। उन्होंने इसे एक ‘इमोशन्स का मिक्स कॉकटेल’ बताया। फिल्म में रिश्तों की उलझन और भावनात्मक उतार-चढ़ाव को खास तरीके से दिखाया जाएगा जो दर्शकों को जोड़कर रखेगा।

रिलीज डेट और बाकी जानकारी

‘कॉकटेल 2’ का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसका रन टाइम लगभग 2 घंटे 30 मिनट है। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जिससे फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।