फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित बॉलीवुड की पहली स्टोनर कॉमेडी फिल्म “हाई जैक” 20 अप्रैल 2018 के दिन रिलीज होगी।बॉलीवुड की पहली स्टोनर कॉमेडी फिल्म में सुमित व्यास और सोनाली सैगल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।”हाई जैक” की कहानी पहली बार अपहरण कर रहे लोगों के समूह के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी जो एक हवाई जहाज़ को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे है। पहली बार अपहरण कर रहे अपहरणकर्ता गलती से यात्रियों के साथ नशे में चूर हो जाते है, जिसके बाद एक मज़ेदार और हँसी से लोटपोट कर देने वाली कहानी का आगाज़ होता है।
ये भी पढ़े – महिला बाक्सर से बलात्कार करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार
फ़िल्म “हाई जैक” के साथ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ओटीटी वीडियो सेवा ‘वीयू’ फ़िल्मो में अपनी नई शुरुवात कर रहा है।”हाई जैक” के साथ आकर्ष खुराना बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने कैरियर की नई पारी खेलने के लिए तैयार है।आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित और वीयू के सहयोग में बनी यह फ़िल्म फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित होगी, जो इस साल 20 अप्रैल के दिन आपको हँसी से गुदगुदाने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वेब टीम IBC24