Arun Tupe Passes Away: मशहूर कंटेट क्रिएटर की अचानक हुई मौत, फॉलोअर्स को नहीं हो रहा यकीन, डिजिटल जगत में दौड़ी शोक की लहर,

Ads

Arun Tupe Passes Away: अपनी बेहतरीन रील और वीडियो के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन हो गया है।

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 09:47 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 09:48 PM IST

Arun Tupe Passes Away/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन हो गया है।
  • अरुण का शव सिडको इलाके स्थित उनके आवास पर मिला।
  • इस खबर के सामने आते ही डिजिटल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Arun Tupe Passes Away: छत्रपति संभाजीनगर: सोशल मीडिया जगत से जुड़े लोगों के लिए एक बुरी खबर निकलर सामने आ रही है। दरअसल, अपनी बेहतरीन रील और वीडियो के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे का निधन हो गया है। अरुण का शव मंगलवार, 10 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर के सिडको इलाके स्थित उनके आवास पर मिला। (Arun Tupe Passes Away) इस खबर के सामने आते ही डिजिटल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण तपे की मौत की खबर सुनकर उनके हजारों फॉलोअर्स और डिजिटल जगत को स्तब्ध कर दिया है।

कैसे हुई अरुण की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण तुपे अपने घर पर थे। जब परिवार के सदस्यों ने उन्हें कई बार फोन किया और उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में जाकर देखने पर वे अचेत अवस्था में मिले। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (Arun Tupe Passes Away)  शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट के संकेतों के आधार पर मौत का कारण ‘हार्ट अटैक’ (दिल का दौरा) माना जा रहा है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

डिजिटल जगत में सक्रीय थे अरुण

Arun Tupe Passes Away:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अरुण तुपे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा सक्रीय थे। अरुण मुख्य रूप से महाराष्ट्र के स्थानीय विषयों, दैनिक जीवन के हास्य और सांस्कृतिक थीम पर आधारित वीडियो बनाते थे। उनके कंटेंट की सादगी और जुड़ाव के कारण महाराष्ट्र में उनका एक बड़ा और वफादार प्रशंसक वर्ग था। (Arun Tupe Passes Away)  सोशल मीडिया पर उनके हालिया सक्रियता को देखते हुए, अचानक आई इस खबर पर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-