Daisy Shah DGP Kashmir Movie : सलमान खान की यह हीरोइन बनने जा रही हैं IPS अधिकारी! मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह जल्द ही फिल्म ‘डीजीपी कश्मीर’ में एक कड़क आईपीएस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। सलमान खान की ‘जय हो’ से पहचान बनाने वाली डेजी इस फिल्म में कश्मीर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी का हिस्सा हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। डेजी शाह ने बताया कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है और वह इसके लिए खुद को शारीरिक रूप से तैयार कर रही हैं।

Daisy Shah DGP Kashmir Movie : सलमान खान की यह हीरोइन बनने जा रही हैं IPS अधिकारी! मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिखेगा दमदार अवतार

Daisy Shah DGP Kashmir Movie / Image Source : x

Modified Date: June 7, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: June 7, 2026 2:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डेजी शाह फिल्म ‘डीजीपी कश्मीर’ में एक कड़क आईपीएस अधिकारी का दमदार रोल निभाने जा रही हैं
  • फिल्म कश्मीर में घटी सच्ची घटनाओं और सुरक्षा बलों के संघर्ष से प्रेरित है
  • टीजर रिलीज होते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता और चर्चा बढ़ गई है

मुंबई: Daisy Shah DGP Kashmir Movie  बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बेहद दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली डेजी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डीजीपी कश्मीर’ में एक आईपीएस अधिकारी का लीड रोल प्ले करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

कश्मीर में घटी कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फ़िल्म

निर्देशक इम्तियाज भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डीजीपी कश्मीर’ की कहानी घाटी में सुरक्षा बलों और पुलिस अधिकारियों के कड़े संघर्ष और उनके सर्वोच्च बलिदान पर आधारित है। Daisy Shah IPS Officer Role फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह कश्मीर में घटी कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। अपने इस नए किरदार को लेकर डेजी शाह काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के टीजर लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा, “बचपन में मैंने खुद एक आईपीएस ऑफिसर बनने का सपना देखा था। यह फिल्म कश्मीर के उन गुमनाम हीरोज के लिए है, जिनके बारे में लोग नहीं जानते. उनकी कहानी को दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी है।

नेशनल लेवल शूटर’ भी हैं डेज़ी

डेजी ने यह भी बताया कि हालांकि उन्होंने पहले भी पुलिस का रोल निभाया है, लेकिन एक आईपीएस अधिकारी के तौर पर उनका यह रूप बिल्कुल अलग और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा। DGP Kashmir Teaser Launch वह इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू करने जा रही हैं और इसके लिए वह शारीरिक रूप से खुद को तैयार कर रही हैं। डेजी असल जिंदगी में एक ‘नेशनल लेवल शूटर’ भी हैं, और उनका मानना है कि उनका यह पुराना अनुभव इस कड़क पुलिसिया किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में काफी मदद करेगा।

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.