दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम की कार गुरूवार को श्रीनगर के बुलेवार्ड रोड पर अनियंत्रित होकर डल झील में जा गिरी। हांलाकि, जायरा और उनके साथी को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि गाड़ी स्पीड में थी और ड्राइवर ने इससे अपने नियंत्रण खो दिया। बतौर पुलिस दुर्घटना मेंकिसी को कोई चोट नहंी आई है।