दीपिका को मिला रेखा से उपहार स्वरुप हस्तलिखित पत्र

दीपिका को मिला रेखा से उपहार स्वरुप हस्तलिखित पत्र

दीपिका को मिला रेखा से उपहार स्वरुप हस्तलिखित पत्र
Modified Date: December 4, 2022 / 09:59 am IST
Published Date: December 4, 2022 9:59 am IST

पद्मावत में अपने अविस्मरणीय अभिनय के लिए आशा पारेख, हेमा मालिनी, वाहिदा रेहमान जैसे दिग्गज अभिनेत्रियों से प्रशंसा प्राप्त करने के बाद, दीपिका पादुकोण को अब अनुभवी अभिनेत्री रेखा से एक विशेष उपहार और हस्तलिखित नोट तोहफ़े में मिला।दिग्विजय अभिनेत्री रेखाजी ने दीपिका को फिल्म में उनके शानदार अभिनय की प्रशंसा करते हुए एक स्नेहभरा पत्र लिखा है। रेखा ने दीपिका पादुकोण को विशेष उपहार भी भेंट किया है।


दीपिका के करीब  सूत्र ने कहा, “दीपिका रेखाजी  से उपहार के साथ हस्तलिखित नोट प्राप्त कर काफी उत्साहित थीं। पद्मावत में दीपिका के प्रदर्शन के प्रति उनकी प्रशंसा व्यक्त की गई थी जिसने दीपिका का दिल छू लिया।
इससे पहले भी, दीपिका को एक खूबसूरत रेशम साड़ी पहने हुए देखा गया था जिसे रेखा द्वारा फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में अभिनेत्री के अभिनय के प्रति प्रशंसा के रूप में भेंटस्वरूप दिया गया था।
 


दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी फिल्म पद्मावत को मिल रही आपार सफलता का लुत्फ़ उठा रही है।अभिनेत्री को फिल्म में अपने पावर-पैक प्रदर्शन के लिए सर्वत्र सराहा जा रहा है।उनके प्रशंसकों ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने के लिए फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो नाम का एक अनोखा फैन क्लब बनाया था जो काफी ट्रेंड भी हुआ और प्रशंसकों ने अभिनेत्री पर बेशुमार प्यार बरसाया जिसकी गवाही फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बयां कर रहा है।

web team IBC24


लेखक के बारे में