भारी विरोध के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म पद्मावत रिलीज हो गयी है।एक ओर जहां इस फिल्म के विरोध में धरना प्रदर्शन हो रहे थे तो दूसरी तरफ ऐसे भी लोग थे जो दीपिका की फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखना चाहते थे। इसी के चलते सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के प्रशंसकों ने एक कैंपनिंग शुरू की #DP1stDay1stShow इस हैशटैग के साथ दीपिका के प्रशंसक एक जुट होकर अपनी टिकिट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर #DP1stDay1stShow इस हैशटैग के साथ विश्व भर से दीपिका के प्रशंसक एकजुट हो कर फ़िल्म पद्मावत की रिलीज का जश्न मना रहे है। साथ ही वह सभी लोगो को घर से निकल कर सिनेमाघरों मैं जाने की प्रेरणा भी दे रहे है।
The tickets for Padmaavat are here and it’s already the intermission! Thoroughly impressed by Deepika’s magnificent act! #DP1stDay1stShow @dp1stday1stshow pic.twitter.com/sCQv8y9IOD
— Kinjal Bohra (@KinjalJ205) January 25, 2018
पद्मावत की रिलीज के साथ एक बार फिर दीपिका के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल गया है क्योंकि xxx: रिटर्न ऑफ झंडर केज की रिलीज के लगभग एक साल बाद अभिनेत्री बड़े पर्दे पर अपने प्रशंसकों से रूबरू हो रही है।
I have never waited so long for a movie! And being a die hard @deepikapadukone fan, 1st day 1st show is a must for sure! #DP1stDay1stShow @dp1stday1stshow pic.twitter.com/Xe7iWZStwa
— Raees (@Dilwala_Deepak) January 25, 2018
आपको बता दें कि पद्मावत की रिलीज के साथ दीपिका ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है। लीला, मस्तानी जैसे यादगार किरदारों के साथ दर्शको का मनोरंजन करने के बाद दीपिका अब रानीसा पद्मावत की भूमिका में दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है।अभिनेत्री के प्रशंसक पद्मावत की रिलीज को एक उत्सव की तरह मना रहे है जहाँ बड़ी संख्या में जनता जनार्दन सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को देखकर अपना सहयोग जाहिर कर रही है।
Loyality stays though #dp1stday1stshow pic.twitter.com/ci67nHPzY4
— amit gupta (@amitguptakum) January 25, 2018
दीपिका पादुकोण को फ़िल्म में अपने शानदार और अविश्वसनीय अभिनय के लिए बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। फ़िल्म में दीपिका का ‘जोहर’ सीन इस ऐतिहासिक फिल्म का सबसे बड़ा हाई पॉइंट माना जा रहा है। आलोचकों और दर्शको द्वारा दीपिका के पद्मावती अभिनय को अब तक का सबसे प्रभावशाली करार कर दिया गया है और इसमे कोई दो राय नही कि “पद्मावत” एक मिल का पत्थर साबित होगी।
वेब टीम IBC24