PM Modi Meeting Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, पीएम मोदी आज शाम करेंगे हाई लेवल मीटिंग, जानें किस मुद्दे पर होगी चर्चा?
PM Modi Meeting Today: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, पीएम मोदी आज शाम करेंगे हाई लेवल मीटिंग, जानें किस मुद्दे पर होगी चर्चा?
PM Modi Meeting Today | Photo Credit: IBC24
- ईरान की सख्त पहरेदारी से वैश्विक ईंधन संकट गहराया
- भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर की आशंका
- पीएम मोदी आज उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, सप्लाई चेन पर चर्चा होगी
दिल्ली: PM Modi Meeting Today ईरान से अमेरिका-इजरायल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद के उलट ईरान लगातार पलटवार कर रहा है। उसने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर सख्त पहरेदारी करके दुनिया में ईंधन का संकट पैदा कर दिया है। जिसको लेकर अब कई देशों में चिंता बनी हुइ है। इसी बीच खबर आ रही है कि देश के पीएम मोदी आज हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। जानकारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक रविवार शाम को करने वाले हैं।
पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर करेंगे चर्चा
PM Modi Meeting Today बताया जा रहा है कि इस बैठक में पश्चिम एशिया के खराब होते हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में इन सबकी सप्लाई बिना किसी रुकावट के जारी रहे, ढुलाई का तंत्र दुरुस्त रहे और आम आदमी पर कम से कम असर पड़े। दरअसल, भारत अपनी एनर्जी सप्लाई के लिए काफी हद तक वेस्ट एशिया पर निर्भर है, ऐसे में वहां किसी भी प्रकार का संकट भारत के लिए चुनौती साबित हो सकता है।
जंग से ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर
गौरतलब है कि PM मोदी की यह मीटिंग ऐसे वक्त में हो रही है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच टकराव के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। भारत सरकार इस पूरी घटना पर बारीकी से नजर रख रही है, क्योंकि इसका प्रभाव देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता पर पड़ने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: अफसर का सुसाइड.. मंत्री पर गिरी गाज! पंजाब में गरमाई सियासत, आखिर किसने किया अधिकारी को जान देने पर मजबूर?
- Sanjay Dutt Liquor Brand : धुरंधर की सफलता के बीच संजय दत्त को हाई कोर्ट से मिला तगड़ा झटका! अगले 48 घंटे में करना होगा ये काम
- शह मात The Big Debate: काली पट्टी के साथ जश्न, मजहबी एजेंडे पर प्रश्न!… ईद के दिन दी गई खामेनेई को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों के लिए देश बड़ा या मजहब?

Facebook


