Dhurandhar on TV: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, OTT से पहले टीवी पर धमाल मचाएगी ये फिल्म, जानें कब और किस चैनल पर आएगी?

Ads

Dhurandhar on TV: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। जिन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, उनके लिए यह अच्छा मौका है। दर्शक इसे टीवी पर तय समय और चैनल पर देख सकेंगे।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 04:30 PM IST

(Dhurandhar on TV/ Image Credit: stargoldofficial Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 30 मई को हिंदी में टीवी प्रीमियर
  • 31 मई को रीजनल भाषाओं में प्रसारण
  • Star Gold और Colors Cineplex पर टेलीकास्ट

मुंबई: Dhurandhar on TV: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ हिंदी सिनेमा की हाल के वर्षों की बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अब इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। जिससे दर्शक इसे अपने घर टीवी पर देख सकेंगे। जिन लोगों ने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

टीवी पर कब और कहां देखें फिल्म?

फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1‘ का हिंदी वर्ल्ड प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे किया जाएगा। यह फिल्म Star Gold, Star Gold 2 और Colors Cineplex पर दिखाई जाएगी। इसके बाद 31 मई को यह फिल्म रीजनल भाषाओं में भी प्रसारित होगी। जिसे दर्शक दोपहर 2:30 बजे विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे।

रीजनल भाषाओं में भी होगा प्रसारण

फिल्म को पहले ही हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था। रीजनल टीवी प्रीमियर के दौरान इसे Star Maa, Asianet और Colors Kannada जैसे चैनलों पर भी दिखाया जाएगा। इससे अलग-अलग राज्यों के दर्शक अपनी भाषा में फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

 

OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता

धुरंधर’ पहले से ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर उपलब्ध है। जहां इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके साथ ही इंटरनेशनल सबटाइटल्स भी दिए गए हैं। जिससे विदेशी दर्शक भी फिल्म का आनंद ले सकते हैं। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

कहानी और कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार नजर आए हैं। कहानी में रणवीर सिंह का किरदार पाकिस्तान में एक खतरनाक गैंग में घुसपैठ करता है। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई गई एक एक्शन-ड्रामा है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है और दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

इन्हें भी पढ़ें:

फिल्म ‘धुरंधर’ का टीवी प्रीमियर कब है?

यह फिल्म 30 मई को शाम 7 बजे टीवी पर प्रसारित होगी।

किन चैनलों पर फिल्म दिखाई जाएगी?

यह फिल्म Star Gold, Star Gold 2 और Colors Cineplex पर दिखाई जाएगी।

रीजनल भाषाओं में कब आएगी फिल्म?

31 मई को दोपहर 2:30 बजे रीजनल टीवी चैनलों पर इसका प्रसारण होगा।

क्या फिल्म OTT पर उपलब्ध है?

हाँ, यह फिल्म Netflix पर भी हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध है।