Diljit Dosanjh Controversy : ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’,बीच कॉन्सर्ट में इस वजह से भड़के दिलजीत दोसांझ, मंच से हेटर्स को दी खुली चुनौती

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने कॉन्सर्ट के दौरान विरोध प्रदर्शन का सामना करते दिखे, जहां कुछ लोगों ने उन पर आरोप लगाते हुए नारेबाज़ी की। इस पर दिलजीत ने मंच से ही कड़ा जवाब दिया और सभी आरोपों को खारिज किया।

Diljit Dosanjh Controversy : ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’,बीच कॉन्सर्ट में इस वजह से भड़के दिलजीत दोसांझ, मंच से हेटर्स को दी खुली चुनौती

Diljit Dosanjh Controversy / Image Source : X

Modified Date: May 2, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: May 2, 2026 3:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाज़ी हुई।
  • वायरल वीडियो में दिलजीत का गुस्से भरा रिएक्शन सामने आया।
  • आरोप थे कि वह पंजाब बाढ़ के समय सक्रिय नहीं रहे और विदेशी शो में शामिल हुए।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Diljit Dosanjh Controversy विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान तब चर्चा में आ गए, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिलजीत दोसांझ का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, जहां उन्होंने विरोध करने वालों को मंच से ही तीखा और बेबाक जवाब दिया। उन्होंने आक्रोश में कहा, “जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ।”

कॉन्सर्ट में हुआ विवाद

मिली जानकारी अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन कथित तौर पर दिलजीत के जिमी फॉलन के प्रसिद्ध शो ‘द टुनाइट शो’ में शामिल होने और बाढ़ के दौरान पंजाब में मौजूद न होने के आरोपों को लेकर था। Diljit Dosanjh Concert हालांकि, दिलजीत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे उन चैनलों पर पंजाब की बात करने के लिए गए थे, न कि किसी चीज़ का प्रचार करने।

2024 में भी बजरंग दल ने किया था भारी विरोध

यह पहली बार नहीं है जब सिंगर को किसी विवाद का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2024 में इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान भी उन्होंने बजरंग दल के भारी विरोध का सामना किया था, जहाँ उन पर राष्ट्रविरोधी बयान देने और खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए गए थे। तब दिलजीत ने गजल के जरिए अपना पक्ष रखते हुए ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ सुनाकर सबको चौंका दिया था।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.