करण जौहर की बढ़ी मुश्किलें, गाना चुराने के बाद अब लगा ये बड़ा आरोप

director Karan Johar  news : जब विशाल ने फिल्‍म का ट्रेलर देखा तो उन्‍होने करण के खिलाफ कोर्ट में कॉपीराइट एक्ट के तहत करण पर केस किया

करण जौहर की बढ़ी मुश्किलें, गाना चुराने के बाद अब लगा ये बड़ा आरोप

Karan Johar accused of plagiarism

Modified Date: December 4, 2022 / 11:01 am IST
Published Date: December 4, 2022 11:01 am IST

नई दिल्ली। director Karan Johar  news : मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्म के हर कोई दीवाने है उनकी फिल्म देश के साथ साथ विदेश में भी काफी पसंद की जाती है। लेकिन करण जौहर की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आपको बता दे कि सबसे पहले पाकिस्तानी गायक अबरार उल्के हक ने करण जौहर पर उनकी नई फिल्म जुगजुग जीयो के लिए उनके गाने नच पंजाबन की नकल करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप से थर्राया ये शहर, जान बचाकर सड़क पर भागे लोग, सेंट्रल वेदर ब्यूरो ने जारी की चेतावनी

करण पर लगा फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोपी

director Karan Johar  news : जिसके बाद अब विशाल सिंह नाम के व्यक्ति ने करण के ऊपर उनकी फिल्म ‘पन्नी रानी’ की कहानी को चुरा कर फिल्म जुगजुग जीयो में इस्तेमाल करने का अरोप लगाया है। याचिकाकर्ता विशाल सिंह जो कि एक संघर्षशील लेखक है उन्होंने कहा कि करण जौहर को उसने अपनी फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए दी थी । लेकिन कुछ दिनों बाद करण ने उनकी कहानी कुछ खास नहीं है कह कर स्क्रिप्ट वापस कर दी । जिसके बाद जब विशाल ने फिल्‍म का ट्रेलर देखा तो उन्‍होने करण के खिलाफ कोर्ट में कॉपीराइट एक्ट के तहत करण पर केस किया ।

यह भी पढ़ें:  ‘जिस दिन कांग्रेस खत्म होगी उसी दिन मोदी भी…’

21 जून को रांची कोर्ट में होगी सुनवाई

director Karan Johar  news : इस केस के याचिकाकर्ता विशाल सिंह की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू के माध्यम से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि सुनवाई स्पेशल जज MC Jha की अदालत में होगी। याचिकाकर्ता की कहानी और फिल्म की कहानी क्या है?  इसको देखकर अदालत अपनी राय बताएगी। इस पूरे मामले की कार्रवाई रांची के विशेष अदालत में की जाएगी । 21 जून को फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में