Asrani Passed Away | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Asrani Passed Away दिवाली के दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर असरानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने आज अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Asrani Passed Away आपको बता दें कि बॉलीवुड के सदाबहार हास्य कलाकार असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उनका जन्म 1 जनवरी 1941 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। असरानी ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक से की और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया और इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार रोल निभाए। साथ ही लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
उनकी कॉमिक टाइमिंग और अनोखा अंदाज उन्हें बॉलीवुड का बेमिसाल सितारा बनाता है। ‘शोले’ में उनकी ‘अंग्रेज़ों के जमाने का जेलर’ वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हँसाती है। ‘खट्टा मीठा’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार हमेशा याद रहते हैं।
आपको बता दें कि असरानी शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल जयपुर से करने के बाद वह ग्रेजुएशन के लिए राजस्थान कॉलेज चले गए। पढ़ाई खत्म होने के बाद असरानी ने बतौर रेडियो आर्टिस्ट काम किया। असरानी की वाइफ मंजू बंसल ईरानी हैं। असरानी अपनी पत्नी के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
इतना ही नहीं गोवर्धन असरानी ने राजनीति में भी किस्मत अजमाया। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस में शामिल हुए। जिसके बाद वे लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए काफी सराहनी कार्य किया।