Singer Ayres Sasaki Passed Away : लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मशहूर सिंगर का निधन, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

Singer Ayres Sasaki Passed Away : ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी का निधन हो गया है। 35 वर्षीय आयरेस सासाकी जब स्टेज पर लोगों के

Singer Ayres Sasaki Passed Away : लाइव परफॉर्मेंस के दौरान मशहूर सिंगर का निधन, आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

Singer Ayres Sasaki Passed Away

Modified Date: July 21, 2024 / 07:39 pm IST
Published Date: July 21, 2024 7:39 pm IST

नई दिल्ली : Singer Ayres Sasaki Passed Away : संगीत जगत से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी का निधन हो गया है। 35 वर्षीय आयरेस सासाकी जब स्टेज पर लोगों के लिए अपना लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे उसी दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर को सुनकर फैंस सदमे में हैं। वहीं आयरेस सासाकी के निधन के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दुख की बात है कि आयरेस सासाकी की शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। इसी बीच उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि आयरेस सासाकी के शादी के चंद महीने बाद ही इस दुनिया से जाने को लेकर सदमा बर्दास्त नहीं कर पा रही हैं।

यह भी पढ़ें : RTE Apply Online 2024: क्या आप भी चाहते हैं बड़े प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चे का फ्री में दाखिला?.. आज ही करें RTE के तहत अप्लाई, 12वीं तक हो जायेंगे फुर्सत..

पुलिस ने शुरू की जांच

Singer Ayres Sasaki Passed Away :  आयरेस सासाकी के बारे में बताया जा रहा है कि जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रहे तो स्टेज पर एक फैन उन्हें गले लगाने पहुंच गया, जो पानी में बुरी तरह भीगा हुआ था। इसी बीच जैसे ही आयरेस सासाकी को गले लगाने के लिए आगे बढ़े तो पास से गुजर रही केबल से तगड़ा बिजली का झटका लगा। जिसके बाद सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sasaki (@sasaki.cantor)

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.