Vasudha: सदमे की आग में झुलसती वसुधा! क्या देव के पक्के सबूतों को झुठलाकर अपनी आँखों पर पट्टी बांधेगी वसुधा या फिर टूट जाएगा विश्वास?

Vasudha: 'वसुधा' में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो सब कुछ बदल के रख देगा.. देव ठान लेता है कि वह अब वसुधा को एक पल भी धोखे के अँधेरे में नहीं रख सकता

Vasudha: सदमे की आग में झुलसती वसुधा! क्या देव के पक्के सबूतों को झुठलाकर अपनी आँखों पर पट्टी बांधेगी वसुधा या फिर टूट जाएगा विश्वास?

Vasudha 11th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: July 11, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: July 11, 2026 7:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वसुधा को लगा सबसे बड़ा झटका
  • क्या टूटेगा वसुधा का चंद्रिका पर विश्वास?

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो वसुधा में एक ऐसा मोड़ आने वाला है जो सब कुछ बदल के रख देगा.. क्योंकि देव के हाथ आख़िरकार वह सच लग चूका है जो इतने दिनों से छिपा हुआ था। एक-एक सबूत इकट्ठा करने और सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद, देव ठान लेता है कि वह अब वसुधा को एक पल भी धोखे के अँधेरे में नहीं रख सकता।

Vasudha Upcoming Twist: सच जानकार वसुधा के उड़े होश!

देव वसुधा को बताता है कि उसके बिज़नेस में आने वाली हर बाधा के पीछे कोई और नहीं बल्कि चंद्रिका है। वह उसे बताता है कि जिन मुश्किलों की वजह से वह अपनी किस्मत को दोष दे रही थी, वह असल में एक सोची-समझी साजिश थी। रजवाड़ी अचार के पहले बैच को सील करवाना, फ़ूड लाइसेंस मिलने में देरी होने से लेकर उसकी नई फैक्ट्री पर बुलडोज़र चलवाने तक, सब कुछ चंद्रिका के इशारे पर ही हुआ था।

कड़वे शब्दों ने हिलाई वसुधा के विश्वास की नींव!

देव के किए गए इस खुलासे से वसुधा के होश उड़ जाते हैं, उसे अपने कानों पर यकीन नहीं होता, क्योंकि उसने हमेशा ही चंद्रिका को अपना आदर्श माना है और उसे लगता है कि चंद्रिका जान-बूझकर कभी भी उसे नुक्सान नहीं पहुंचा सकती। देव के कहे हुए शब्द, चंद्रिका पर उसके विश्वास की नींव को हिला देते हैं और उसके पास कहने को कुछ नहीं बचता।

Vasudha 11th July 2026 written update: चंद्रिका पर लगे आरोप!

देव अपनी खोजी हुई सच्चाई पर पूरी तरह अडिग रहता है, जबकि वसुधा यह कैसे मान ले कि जिस महिला का वह सबसे ज्यादा सम्मान करती है, वही उसकी राहों में कांटें बिछा रही है? वसुधा का दिल, चंद्रिका पर लगे आरोपों को मानने को कतई तैयार नहीं है, भले ही देव को यकीन है कि उसके पास चंद्रिका को बेनक़ाब करने के लिए काफी सबूत हैं।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा, देव की बात पर यकीन करेगी? या सबूत होने के बावजूद, चंद्रिका का बचाव करेगी.. यदि इन सब रुकावटों के पीछे वाकई चंद्रिका का हाथ है तो, बार-बार वसुधा की परीक्षा लेने के पीछे उसका असली मकसद क्या है?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.