मुंबई । बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों अपनी कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। किसी जमाने में वो हिंदी फिल्म जगत के सबसे हैंडसम और स्टाइलिश एक्टर हुआ करते थे। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और बहुत कम समय में वे अर्श से फर्श तक पहुंच गए। फरदीन की लास्ट रिलीज फिल्म ”दुल्हा मिल गया” था, जो साल 2010 में आई थी।
Read more : सलमान और आमिर को लेकर ये क्या बोल गई जान्हवी, सुनकर आप भी कहेंगे… पागल है क्या
इस फिल्म के रिलीज होने के समय बाद एक्टर कोकेन केस में फंस गए और उन्हें मजबूरन फिल्म इंड्रस्ट्री से दूर जाना पड़ा। अब खबरे आ रही है कि फरदीन बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी अनफीट बॉडी को पहले जैसा फीट कर लिया हैं। सलमान की नो एंट्री में तो उनकी एंट्री हो चुकी हैं। इसके अलावा फरदीन बॉबी देओल के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फरदीन खान साल 2024 और 2025 में लगभग आधा दर्जन फिल्मों में नजर आ सकते हैं।