Fauzi Poster Release: दुश्मनों का सफाया करने लौटे प्रभास! ‘फौजी’ बन दुश्मनों पर बरपाएंगे कहर, धांसू पोस्टर ने मचाई हलचल, रिलीज डेट आई सामने
Fauzi Poster Release: साउथ स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। यह पीरियड एक्सन-ड्रामा फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह है और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद इंतजार और बढ़ गया है।
(Fauzi Poster Release/ Image Credit: actorprabhas instagram)
- प्रभास की ‘फौजी’ की रिलीज डेट हुई घोषित।
- फिल्म 3 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज।
- नए पोस्टर में दिखा प्रभास का दमदार लुक।
मुंबई: Fauzi Poster Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पीरियड ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर के तौर पर बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रभास के दमदार और इंटेंस लुक वाला नया पोस्टर (Fauzi Poster Release) भी जारी किया गया है।
1940 के दौर की कहानी दिखाएगी ‘फौजी’
फिल्म ‘फौजी’ की घोषणा करीब एक साल पहले की गई थी। इस फिल्म में साल 1940 के ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि पर एक बहादुर फौजी की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में प्रभास एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिसमें देशभक्ति, संघर्ष और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। नए पोस्टर में प्रभास का गंभीर और खतरनाक लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
3 दिसंबर 2026 को आएगी ये फिल्म
मेकर्स ने जानकारी दी है कि प्रभास स्टारर ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज (Fauzi Poster Release) होगी। फिल्म का निर्माण बड़े बैनर मैथरी मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के तहत किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर साउथ डायरेक्टर हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, इमानवी, अनुपम खेर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
पोस्टर रिलीज के बाद बढ़ा फैंस का उत्साह
‘फौजी’ का नया पोस्टर (Fauzi Poster Release) सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। प्रभास के नए अवतार को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
इन्हें भी पढ़ें:
- One 97 Communications ltd Share Price: Paytm के 7.5 लाख निवेशकों की बल्ले-बल्ले! कंपनी देने जा रही है बड़ा रिवॉर्ड, 20 जुलाई की तारीख कर लें याद
- Gade Dhan ke Liye Beti ki Bali: पूर्णिमा की रात…आधी रात खेत में कर्मकांड, 17 साल की इकलौती बेटी की बलि, गड़ा धन निकालने से पहले हो गया खेला
- Chhattisgarh Civil Judge Promotion Today: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 35 से ज्यादा सिविल जजों को मिला प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


