Ganga Mai ki Betiyan 4th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त भावनात्मक तूफ़ान आने वाला है जो ठाकुर और गंगा के परिवार को हिलाकर रख देगा। एक ओर, जहां सिद्धू का अपने परिवार के बिज़नेस को छोड़कर ईमानदारी से नौकरी करने का फैसला, दुर्गावती को गहरे सदमे में डाल देता है, वहीं दूसरी ओर, गंगा के हाथ सुनहरा मौका आने के बावजूद, वह खुद को गंभीर आर्थिक संकट में फँसा हुआ पाती है।
यह बात दुर्गावती स्वीकार नहीं कर पाती कि सिद्धू एक निम्न दर्जे की नौकरी तलाश रहा है, इस सदमे की वजह से वह अचानक पुरे परिवार के सामने गिर जाती है। सब लोग दुर्गावती की मदद के लिए दौड़ते हैं, वहीं पूर्वी दुर्गावती की देखभाल की ज़िम्मेदारी उठाती है ताकि वह सबको यह दिखा सके कि इतना कुछ होने के बावजूद, वह आज भी परिवार के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है।
दुखी मन से सिद्धू अपनी माँ से गुज़ारिश करता है कि वह कम से कम एक बार उसकी बात सुन लें। लेकिन होश में आने के बाद भी दुर्गावती उसकी तरफ देखती तक नहीं है और वह तेज को आदेश देते हुए साफ़ कह देती है कि वह सिद्धू से बात नहीं करना चाहती, इसलिए उसे कमरे से बाहर ले जाए। तेज बिना समय गवांए, सिद्धू को कमरे से बाहर निकाल देता है जिससे माँ और बेटे के बीच का फांसला और बढ़ जाता है।
दूसरी ओर, जब स्नेहा को पता चलता है कि गंगा को मिठाईयों का एक बड़ा ऑर्डर मिला है तो वह खुश होकर अपनी माँ को बधाई देने जाती है। उसे लगता है कि शायद इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। लेकिन यह ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकती, जब गंगा उसे असली चुनौती के बारे में बताती है कि भले ही मिठाईयों का ऑर्डर तो 1000 डिब्बों का है लेकिन कंपनी ने काम शुरू करने के लिए एडवांस पेमेंट देने से मना कर दिया है।
सोनी, स्नेहा को बताती है कि सिर्फ कच्चा माल जुटाने में ही ₹1 लाख से अधिक का खर्चा आएगा, जो कि परिवार के पास नहीं हैं। स्नेहा हैरान रह जाती है जब उसे एहसास होता है कि जो मौका गंगा की किस्मत बदल सकता है, आज वही उसकी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा इम्तिहान बन गया है।
अब आगामी एपिसोड में भावनात्मक सैलाब उमड़ेगा, जहां एक तरफ सिद्धू अपनी माँ का भरोसा खो देता है, तो दूसरी ओर, स्नेहा गंगा के सपने को सच करने के लिए ज़रूरी बडी रकम का इंतज़ाम करने की हर मुमकिन कोशिश करती है।
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सिद्धू, अपनी माँ दुर्गावती का प्यार और विश्वास वापस जीत पाएगा? और क्या स्नेहा, इस मौके के हाथ से निकलने से पहले, इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम कर पाएगी?