Ganga Mai ki Betiyan: कौशल्या के यू-टर्न ने उड़ाए कुसुम के होश! भवानी देवी बनी दुर्गा की ढाल.. क्या मनोज का खेल ख़त्म कर पाएगी सहाना?

Ads

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में रिश्तों के समीकरण बदलते हुए नज़र आएंगे.. वहीं, सहाना का साथ देकर कौशल्या सब को एक बड़ा झटका देने वाली है..

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 05:13 PM IST

Ganga Mai ki Betiyan 23rd July 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • स्नेहा ने ठुकराई भवानी देवी की दौलत!
  • कौशल्या का बदला मिजाज!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो गंगा माई की बेटियाँ के आगामी एपिसोड में रिश्तों के समीकरण बदलते हुए नज़र आएंगे। । जहाँ भवानी देवी किसी भी कीमत पर दुर्गावती के परिवार को बिखरने नहीं देना चाहती; तो वहीं सहाना का साथ देकर कौशल्या सबको एक बड़ा झटका देने वाली है।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: स्नेहा के सामने फेंकी नोटों की गड्डी!

भवानी देवी, स्नेहा को दुर्गावती के खिलाफ केस वापस लेने के लिए पैसों का लालच देती है, लेकिन स्नेहा साफ़ इंकार कर देती है। वह उसे साफ़ कहती है कि उसकी लड़ाई पैसों के लिए नहीं, बल्कि गंगा को न्याय दिलाने के लिए है। उस पर भवानी देवी पूरे आत्मविश्वास के साथ दुर्गावती की ढाल बनते हुए कहती है कि वह किसी की ज़िंदगी बर्बाद नहीं कर सकती, यह सब महज़ एक गलतफहमी है।

भवानी देवी स्नेहा को खुली चेतावनी देते हुए कहती है कि भले ही लड़ाई उसने शुरू की हो, लेकिन इसे ख़त्म वही करेंगी। उनका यह निडर रवैया इशारा करता है कि पर्दे के पीछे कई ऐसे सच छिपे हैं जो अभी सामने आने बाकी हैं।

सोनी को ठहराया समस्याओं का ज़िम्मेदार!

इसी बीच, सहाना के ससुराल लौटते ही वहाँ का माहौल और गर्मा जाता है। कुसुम उस पर बरस पड़ती है और सनसनीखेज़ आरोप लगाते हुए कहती है कि सोनी ने ही मनोज को अपने जाल में फंसाया है। वह मनोज को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए, घर में आ रही मुसीबतों का ठीकरा, सोनी के सिर फोड़ देती है। तभी सहाना अपनी बहन सोनी का अपमान सहने से मना कर देती है और मज़बूती से सोनी का बचाव करती है।

Ganga Mai ki Beityan 23rd July 2026 written update: कौशल्या ने दिया सहाना का साथ!

आग-बबूला होकर कुसुम, जैसे ही सहाना को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाती है, हालात बेकाबू हो जाते हैं। तभी अचानक कौशल्या सामने आकर कुसुम को रोक देती है और उसे चेतावनी देती है कि वह सहाना को चोट न पहुँचाए। कौशल्या का रूप देखकर सबके होश उड़ जाते हैं और कुसुम की बोलती बंद हो जाती है। वह समझ नहीं पाती कि हमेशा सहाना को निशाना बनाने वाली कौशल्या आज उसका पक्ष क्यों ले रही है?

अचानक आए इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि शायद कौशल्या को आख़िरकार मनोज का असली चेहरे समझ आ रहा है या फिर इसके विपरीत उसके इस अचानक समर्थन के पीछे कोई और मकसद हो सकता है?

अब आगामी एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि एक तरफ, भवानी देवी पूरी ताक़त से दुर्गावती के पक्ष में मोर्चा संभाल चुकी हैं ववहीं दूसरी तरफ, मनोज के बुरे इरादों के खिलाफ अकेली लड़ रही सहाना को आख़िरकार एक मज़बूत सहारा मिल गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में कौशल्या ने सहाना का बचाव क्यों किया?

कौशल्या का यह यू-टर्न सबसे बड़ा सस्पेंस है। जो कौशल्या हमेशा सहाना को घर से निकालना चाहती थी, उसका अचानक सहाना की ढाल बनना किसी बड़े राज़ या नई साज़िश की तरफ इशारा करता है।

क्या स्नेहा, भवानी देवी के पैसों के लालच में आकर केस वापस ले लेगी?

बिल्कुल नहीं! स्नेहा ने भवानी देवी के करोड़ों के ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया है। उसने साफ कर दिया है कि उसकी यह लड़ाई बिकाऊ नहीं है, बल्कि वह गंगा को न्याय दिलाकर ही दम लेगी।

कुसुम ने सोनी पर मनोज को फंसाने का क्या आरोप लगाया है?

गुस्से में आग-बबूला कुसुम ने आरोप लगाया है कि सोनी ने मनोज को अपने जाल में फंसाया है। वह मनोज को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए घर की हर मुसीबत का ठीकरा सोनी के सिर फोड़ रही है।

भवानी देवी, दुर्गावती का बचाव किस आधार पर कर रही हैं?

भवानी देवी पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा कर रही हैं कि दुर्गावती किसी की ज़िंदगी बर्बाद नहीं कर सकतीं। उनके अनुसार, यह पूरा मामला महज़ एक बहुत बड़ी गलतफहमी का नतीजा है।