Horror Movie Aseq on OTT: ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये हॉरर फिल्म, 1 घंटा 47 मिनट का ऐसा डर, जिसे अकेले देखी तो नींद उड़ जाएगी!

Horror Movie Aseq on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस समय एक ऐसी फिल्म तेजी से ट्रेंड कर रही है। जिसकी कहानी पारंपरिक हॉरर फिल्मों से बिलकुल अलग और अनोखी है। इसमें डर और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण है कि इसे अकेले देखने के लिए मजबूत हिम्मत और दिल चाहिए।

Horror Movie Aseq on OTT: ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये हॉरर फिल्म, 1 घंटा 47 मिनट का ऐसा डर, जिसे अकेले देखी तो नींद उड़ जाएगी!

(Horror Movie Aseq on OTT/ Image Credit: vardhanpuri02 Instagram)

Modified Date: May 19, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म
  • कहानी ब्रेकअप और रहस्यमयी घटनाओं पर आधारित
  • “असेक जिन्न” का डरावना ट्विस्ट

Horror Movie Aseq on OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां दर्शक अपनी पसंद की फिल्में कभी भी देख सकते हैं। इन दिनों एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म बेहद चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी बाकी हॉरर फिल्मों से बिलकुल अलग है और यही कारण है कि यह तेजी से ट्रेंड कर रही है। डर और सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखती है।

ब्रेकअप के बाद शुरू होती है डरावनी कहानी

फिल्म की कहानी रोनी, लैल और प्रियंका के इर्द-गिर्द घूमती है। ब्रेकअप के बाद रोनी का दिल टूट जाता है और उसकी जिंदगी में अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं। एक दिन उसकी मुलाकात एक सुनसान सड़क पर लैल से होती है जो अपनी दोस्त का इंतजार कर रही होती है। रोनी उसे अपने साथ घर ले आता है। जिसके बाद उसके जीवन में डरावनी और रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं।

ब्लैक मैजिक या कुछ और रहस्य

शुरुआत में रोनी और उसके दोस्त सोचते हैं कि यह सब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका का किया हुआ काला जादू है। उन्हें लगता है कि प्रियंका उस पर ब्लैक मैजिक कर रही है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है सच्चाई और भी ज्यादा डरावनी निकलती है। जांच और तलाश के बाद पता चलता है कि इसके पीछे कोई इंसान नहीं बल्कि एक रहस्यमयी ताकत जुड़ी हुई है।

OTT पर कहां देखें और फिल्म की खास बातें

यह ‘असेक (Aseq)’ नाम की फिल्म है जो लगभग 1 घंटा 47 मिनट की है। इसमें वर्धन पुरी, सोनाली सहगल और सिद्धांत कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.3 की रेटिंग मिली है। इसमें इस्लामिक लोककथाओं से जुड़े रहस्यों को भी दिखाया गया है जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।