बॉलीवुड के श्री कृष्ण , घर चलाने क्या कर रहे इन दिनों

Ads

बॉलीवुड के श्री कृष्ण , घर चलाने क्या कर रहे इन दिनों

  •  
  • Publish Date - December 4, 2022 / 07:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

भरतीय फिल्म इंडस्ट्री में धार्मिक किरदार को पसंद तो बहुत किया जाता है लेकिन इन किरदारों का रोल फिक्स कर दिया जाता है। जब तक सीरियल चलते है तब तक तो इन किरदारों को बेहद मान सम्मान मिलता है लेकिन बाद में इन्हे ज़िंदगी चलाना मुश्किल हो जाता है। उन्हें नया रोल देने के लिए कोई तैयार नहीं होता। निर्माता रामानंद सागर ने जितने भी धार्मिक सीरियल बनाए वह सब लोकप्रिय हुए है. उनमें काम करने वाले सभी एक्टर को घर घर में पहचान मिली है। श्री कृष्णा सीरीज में श्री कृष्ण की लीला को देखने वाले और कृष्ण का रोल निभाने वाले सर्वदमन डी बैनर्जी ने तो अपनी मदमस्त अदाओं से लोगों का मन चुरा ही लिया था.लोगों को प्यार और अपनापन सर्वदमन डी बैनर्जी को मिला और उन्होंने भी बहुत अच्छी एक्टिंग कर अपने रोल को बखूबी निभाया।
रामानंद सागर के श्री कृष्ण का रोल निभाने के बाद सर्वदमन डी बैनर्जी को इतनी लोकप्रियता मिली की उनको और बहुत से सीरियल्स में रोल मिले जैसे की अर्जुन, जय गंगा मैया और ॐ नमः शिवाये। इन सभी सीरियल्स में सर्वदमन डी बैनर्जी ने श्री कृष्ण का ही रोल निभाया और लोगों का प्यार और स्नेह पाया।
सर्वदमन डी बैनर्जी ने केवल सीरियल्स में ही नहीं बल्कि मूवीज में भी अपनी किस्मत आज़मायी जिसमें शुमार है स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और स्वयं कृषि मगर जो लोकप्रियता इनको श्री कृष्ण के रूप में मिली उतनी सराहना इनको फिल्मों में नहीं मिली तो इन्होने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा करना ही ठीक समझा।और जब उन्हें समझ आ गया की उनके किरदार कृष्ण से सम्बंधित कोई काम चुनना ही बेहतर होगा तो उन्होंने  ऋषिकेश का रास्ता पकड़ लिया  इन दिनों सर्वदमन डी बैनर्जी ऋषिकेश में रहते हैं और लोगो को मैडिटेशन करवाते हैं और एक एनजीओ के साथ जुड़े हुए हैं.इसे कहते है कृष्ण की लीला।