सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म की उल्टी गिनती हुई शुरू, रणवीर सिंह ने टीम 83 के साथ दिया पोज़
सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म की उल्टी गिनती हुई शुरू, रणवीर सिंह ने टीम 83 के साथ दिया पोज़
मुंबई। कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ’83 अपनी रिलीज़ से अब सिर्फ एक साल की दूरी पर है और एक फ़ोटो के लिए पोज़ करते हुए फ़िल्म की टीम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार है।इस फोटो को देखने के बाद टीम का उत्साह देखते ही बनता है।
ये भी पढ़ें –फिल्म द ताशकंद फाइल्स की रिलीज पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
धर्मशाला में ट्रेनिंग सत्र को समाप्त करते हुए, रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी के साथ टीम हिमाचल प्रदेश से वापसी से पहले तस्वीर के लिए पोज़ करते हुए पोस्ट किये हैं। बता दें कि उनकी फोटो पोस्ट करते ही कुछ ही समय में, इस तस्वीर ने इंटरनेट पर फिल्म के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों के बीच हलचल पैदा कर दी है।साल की सबसे अधिक बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक ’83 की टीम ने फ़िल्म के लिए अपनी कमर कस ली है तथा कपिल देव, बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ के साथ टीम की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। क्रिकेट के वास्तविक जीवन की किंवदंति अपने अनुभव को साझा करते हुए स्क्रीन पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है। बता दें कि फिल्म 1983 के विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म ’83 हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।देश की “सबसे बड़ी खेल फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।
View this post on Instagram

Facebook


