Inspector Avinash Season 2: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को मिली शानदार IMDb रेटिंग। जानें कैसे ‘रणदीप हुड्डा’ की इस वेब सीरीज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड?

Inspector Avinash Season 2: हाल ही में एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी ज़बरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज़ आई है, जिसने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। हर तरफ जिसकी चर्चा है, क्या आप जानते हैं इस सीरीज का नाम?

Inspector Avinash Season 2: ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को मिली शानदार IMDb रेटिंग। जानें कैसे ‘रणदीप हुड्डा’ की इस वेब सीरीज ने तोड़े सारे रिकॉर्ड?

Inspector Avinash Season 2/Image Credit: ScreenGrab

Modified Date: May 19, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: May 19, 2026 3:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • न कोई अपील, न कोई दलील... सीधे एनकाउंटर!
  • वर्दी का रोब और देसी अंदाज़!
  • हर मोड़ पर खतरा, हर सीन में धमाका! "Inspector Avinash 2"

Inspector Avinash Season 2फिल्मी जगत में OTT प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता में हर दिन वृद्धि हो रही है। ओटीटी के प्रति बढ़ते झुकाव का श्रेय बेहतरीन कंटेंट और थ्रिलर शोज हैं, जिन्होंने दर्शकों को, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का दीवाना बना दिया है। हाल ही में एक लोकप्रिय, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी ज़बरदस्त क्राइम थ्रिलर सीरीज़ आई है, जिसने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है।
इस सीरीज ने आते साथ, दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है और वर्तमान में नंबर-1 पर अपनी धाक जमाए हुए है। सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन की बदौलत, इस सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हर तरफ जिसकी चर्चा है, क्या आप जानते हैं इस सीरीज का नाम?

OTT Web Series: कौन सी है ये सीरीज और क्या है इसकी कहानी?

यहां जिस वेब सीरीज की चर्चा की जा रही है, उसका नाम Inspector Avinash Season 2 है, जिसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। अपनी जबरदस्त सफलता के बाद यह सीरीज अब दूसरे पड़ाव पर है, याद दिला दें कि इसका पहला सीजन 2023 में सुपरहिट रहा था। Inspector Avinash की इस वेब सीरीज के सीजन-2 को 10 कड़ियों (Episodes) के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है।

इस सीरीज की कहानी जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट Avinash Mishra के साहसी कारनामों पर आधारित है, जिसमें इस नए सीजन में पुलिस ऑफिसर मिश्रा जी के सामने चुनौतियां दोगुनी हैं और दुश्मन पहले से कई अधिक घातक और पेचीदा हैं। इस सीजन-2 में अविनाश मिश्रा की जंग तीन ऐसे मास्टरमाइंड्स के खिलाफ है, जिनके अवैध हथियारों के नेटवर्क और सिंडिकेट ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है।

इस खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ‘Inspector Avinash’ हर संभव प्रयास करते हैं, पर दुश्मन इतने बेखौफ हैं कि वे उनके परिवार को ही निशाना बना लेते हैं। सीरीज के क्लाइमैक्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि इंस्पेक्टर अविनाश विपरीत परिस्थितियों में अपने किस प्रकार दुश्मनों का सफाया करते हैं..

Inspector Avinash: बेहतरीन स्टारकास्ट और रिकॉर्ड तोड़ IMDb Ratings!

दमदार स्टारकास्ट की बेहतरीन एक्टिंग ही, इस सीरीज की सबसे बड़ी खूबी है। ‘Randeep Hudda’ ने एक बार फिर अपनी कड़क पुलिस अफसर वाली छवि से पर्दे पर आग लगा दी है। Randeep Hudda के साथ ‘Urvashi Rautela’, ‘Zakir Hussain’, ‘Amit Syal’ और ‘Abhimanyu Singh’ जैसे ‘दिग्गज कलाकारों के मंझे हुए अभिनय’ ने इस सीरीज के रोमांच को दोगुना कर दिया है। दर्शकों के प्यार और सकारात्मक समीक्षाओं की बदौलत इस सीरीज को IMDb पर 7.6 रेटिंग हासिल हुई है, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि यह शो लोगों को कितना पसंद आ रहा है।

कब और कहाँ देख सकते हैं यह सीरीज?

अगर आपको क्राइम और सस्पेंस की दुनिया पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस वीकेंड ‘Inspector Avinash Season 2’ को अपनी वॉच-लिस्ट में जरूर शामिल करें। तो बता दें कि, इंतजार खत्म हुआ! अब ‘Jio Hotstar’ पर कभी भी देखें ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ के सभी 10 धमाकेदार एपिसोड्स।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.