Vin Diesel Fast Forever: फिर दिखेगा विन डीजल का जलवा! Fast Forever को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरू होगा हाई-वोल्टेज एक्शन का सिलसिला
Vin Diesel Fast Forever: हॉलीवुड स्टार विन डीजल की चर्चित फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के आखिरी पार्ट 'फास्ट फॉरएवर' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। फिल्म के जरिए फ्रेंचाइजी की धमाकेदार कहानी को अंतिम पड़ाव मिलेगा।
(Vin Diesel Fast Forever/ Image Credit: X@Vin Diesel)
- विन डीजल: फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
- शूटिंग: दिसंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।
- रिलीज: फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में आ सकती है।
Vin Diesel Fast Forever: हॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी में शामिल ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ ने पिछले 25 सालों में (Vin Diesel Fast Forever) दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन किया है। तेज रफ्तार कारों, जबरदस्त एक्शन और दमदार किरदारों के लिए मशहूर यह सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर बढ़ रही है। फ्रेंचाइजी की इस फिल्म का नाम ‘फास्ट फॉरएवर’ रखा गया है। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विन डीजल ने दिया बड़ा अपडेट
‘फास्ट फॉरएवर’ को लेकर अब मुख्य अभिनेता विन डीजल ने फैंस (Vin Diesel Fast Forever) को बड़ी खुशखबरी दी है। लॉस एंजिल्स में ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में विन डीजल भी शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘फास्ट फॉरएवर’ की शूटिंग दिसंबर 2026 से शुरू हो सकती है, लेकिन इसके लिए अभी स्टूडियो की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
शूटिंग शुरू होते ही बढ़ेगा उत्साह
विन डीजल के इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का भारत में भी जबरदस्त फैन बेस है। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म में फ्रेंचाइजी के पुराने अंदाज के साथ जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिल सकता है।
2028 में रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के मुताबिक ‘फास्ट फॉरएवर’ साल 2028 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में (Vin Diesel Fast Forever) रिलीज की जा सकती है। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2001 में ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ से हुई थी। इसके बाद अब तक 11 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें एक स्पिन-ऑफ भी शामिल है। ‘फास्ट फॉरएवर’ इस लोकप्रिय सीरीज की 12वीं की किस्त होगी। ऐसे में विन डीजल की यह फिल्म फ्रेंचाइजी के 25 साल के सफर को यादगार बना सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Raksha Bandhan Muhurat 2026: राखी बांधने की जल्दी न करें! रक्षा बंधन पर भद्रा नहीं, राहुकाल बनेगा सबसे बड़ा रोड़ा, जानें किस समय रहेगा शुभ मुहूर्त
- Aniruddhacharya Ji Maharaj Viral Video: ‘दूसरों के लिए गौमूत्र-गोबर, खुद के लिए मॉडर्न इलाज’, आखिर क्यों आए अनिरुद्धाचार्य यूजर्स के निशाने पर? आप भी देखें वीडियो
- CG Job Fraud: सगे जीजा ने साले से की लाखों की ठगी, सरकारी नौकरी का झांसा देकर ऐसे रची साजिश, अब पुलिस की गिरफ्त में दीदी-जीजा

Facebook


