एंटरटेनमेंट डेस्क : Ishan Kishan Wedding News भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे टी-20 विश्व कप मुकाबले के बीच ईशान की निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ईशान के दादा, अनुराग पांडेय ने एक इंटरव्यू में उनकी शादी की चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि ईशान काफी समय से जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
ईशान के दादाजी ने समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अदिति उन्हें और उनके परिवार को पूरी तरह स्वीकार है। T20 World Cup 2026, उन्होंने अदिति के बारे में बताते हुए कहा कि वह जयपुर की रहने वाली एक पेशेवर मॉडल हैं और मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि अदिति ने खुद भी ईशान के दादाजी के इंटरव्यू की प्रशंसा की थी और उन्हें बेहद सुंदर और चमकते चेहरे वाला व्यक्ति बताया था। परिवार की रजामंदी मिलने के बाद अब इस कपल के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई है।
हालांकि शादी की किसी सटीक तारीख की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान और अदिति शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दादाजी के इस बयान ने प्रशंसकों के बीच उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब देखना यह होगा कि खेल की पिच पर धमाल मचाने वाला यह खिलाड़ी कब अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करता है।
इन्हे भी पढ़ें:-