रेस 3 के बैंकाक शेड्युल के आखिरी दिन भावुक हुई जैकलिन फर्नांडीज़

रेस 3 के बैंकाक शेड्युल के आखिरी दिन भावुक हुई जैकलिन फर्नांडीज़

रेस 3 के बैंकाक शेड्युल के आखिरी दिन भावुक हुई जैकलिन फर्नांडीज़
Modified Date: December 4, 2022 / 06:46 am IST
Published Date: December 4, 2022 6:46 am IST

 बैंकाक के वर्जिन जंगलों में रेस 3 के दूसरे शेड्युल की शूटिंग कर रही अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज शूट के आखिरी दिन काफ़ी भावुक हो गयी. फिल्म के दूसरे शेड्युल की समाप्ति के दौरान अभिनेत्री अपनी भावनाओं को रोकने में असमर्थ रही और सोशल मीडिया पर रेस 3 के सेट से निर्देशक रेमो डिसूजा का एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,”मुझे रोना आ रहा है, मैं पैकअप नही करना चाहती”

 

शूट के आखिरी दिन एक झलक देते हुए जैकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

 

 

 

हाल ही में, अभिनेत्री ने मुम्बई में फ़िल्म के पहले शेड्युल के दौरान गीत “अल्ला दुहाई है” को शूट किया था जिसमे फ़िल्म की सम्पूर्ण स्टारकास्ट शामिल थी, जिसके बाद जैकी ने बैंकाक का रुख किया और वहाँ फ़िल्म के लिए कई एक्शन सीन की शूटिंग की.जैकलिन फर्नांडीज़ के पोल डांस से प्रभावित फ़िल्म के निर्माता “रेस 3” में भी पोल  डांस शामिल करेंगे जिसके लिए हर कोई खासा उत्साहित है.

सिर्फ इतना ही नही, फ़िल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री को स्केचिंग पर भी हाथ आजमाते हुए देखा गया।फ़िल्म “किक” की सफ़लता के बाद, रेमो डिसूजा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज की ब्लॉकबस्टर जोड़ी दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

 

 


लेखक के बारे में