द बैंग टूर में जैकलिन ने लगाया सलमान के साथ ठुमके
द बैंग टूर में जैकलिन ने लगाया सलमान के साथ ठुमके
मुंबई। जैकलिन फर्नांडिज ने और सलमान की जोड़ी बहुत अधिक पसंद की जाती है। इसी के चलते रेस 3 की जोड़ी को दर्शकों का बहुत अधिक प्यार मिल रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जैकलिन ने एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया है।
‘द बैंग टूर’ के लिए सलमान के साथ पूरी टीम गयी हुई है। इस ट्रिप के दौरान जैकलीन और सलमान ने एक साथ परफॉर्मेंस दी है। सबसे खास बात ये है कि स्टेज पर जैकलिन के ठुमके ने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया था।
इस वीडियो में जैकलिन ने अपनी यात्रा के बारे में भी बताया है.ज्ञात हो कि सलमान खान अपनी टीम के साथ अमेरिका और कनाडा का टूर कर रहे हैं. सलमान के साथ इस यात्रा में जैकलिन फर्नाडीज, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह और मनीष पॉल जैसे सितारे भी शामिल है जो स्टेज में आग लगा रहे है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


