जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग शुरू
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग उदयपुर जिले के प्रसिद्ध मेनार गांव में शुरू हो गयी है। कुछ दिनों पहले ही धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म ‘धड़क’ की घोषणा की थी.इस फिल्म के साथ ही जाह्ववी कपूर को मिडिया जगत में स्टार की तरह ट्रीट करना शुरू हो गया था।आपको बता दें की ये फिल्म कई मायनों में काफी खास है.पहली बात ये है कि यह मराठी ब्ल़ॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘सैराट’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.इसलिए इस फिल्म से दोनों डेब्यू स्टार्स से बहुत ज्यादा उम्मीद की जा रही है.
#JanhviKapoor, #IshaanKhatter‘s #Dhadak begins shoot in Udaipur, @karanjohar tweets picture https://t.co/15ia9qJxMB@DharmaMovies pic.twitter.com/nnyb6nShup
— HT Entertainment (@htshowbiz) December 1, 2017
फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो चुकी है. अपने शौर्य और पक्षी विहार के लिए प्रसिद्ध उदयपुर में एक छोटी सी पूजा करने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गयी बेटी की पहली शूटिंग के लिए श्रीदेवी भी जाह्नवी के साथ पहुंची हैं। फिल्म की पहली झलक से लग रहा है की ईशान और जाह्ववी की अच्छी केमेस्ट्री है और पहले शॉट की तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि दोनों कलाकार अपनी डेब्यू फिल्म में कमाल करने वाले हैं.

Facebook


