Janhvi Kapoor in Peddi Movie: रिलीज से पहले बड़ा खुलासा! राम चरण की ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का ऐसा धांसू रोल, जिसे सुनकर फैंस रह जाएंगे हैरान!

Janhvi Kapoor in Peddi Movie: 2026 में बॉलीवुड लगातार बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर चर्चा में है। इसी बीच राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर जबरदस्त क्रेज है जो 4 जून को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर मई में आएगा। रिलीज से पहले जान्हवी कपूर के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

Janhvi Kapoor in Peddi Movie: रिलीज से पहले बड़ा खुलासा! राम चरण की ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का ऐसा धांसू रोल, जिसे सुनकर फैंस रह जाएंगे हैरान!

(Janhvi Kapoor in Peddi Movie/ Image Credit: Instagram)

Modified Date: May 12, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: May 12, 2026 11:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • राम चरण की ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को रिलीज होगी
  • जान्हवी कपूर निभा रही हैं ‘अचियम्मा’ का रोल
  • फिल्म में कई बड़े स्टार्स और ए.आर. रहमान का म्यूजिक

Janhvi Kapoor in Peddi Movie: साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रही है। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और इंडस्ट्री को मजबूत स्थिति में रखा है। अगर आने वाली फिल्में भी इसी तरह प्रदर्शन करती रही तो यह साल हिंदी सिनेमा के लिए बहुत सफल साबित हो सकती है। दूसरी ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री इस समय थोड़ा पीछे नजर आ रही है। क्योंकि कई बड़ी फिल्में या तो पोस्टपोन हो गई है या बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

राम चरण की ‘पेड्डी’ से बड़ी उम्मीदें

इसी बीच राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नॉर्थ अमेरिका में इसके प्री-सेल्स पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। जिससे फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

जान्हवी कपूर का अहम किरदार

इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। वह ‘अचियम्मा’ नाम का किरदार निभा रही हैं जो एक ग्रामीण परिवेश से जुड़ी महिला है और एक MLA की बेटी है। इस किरदार को लेकर हाल ही में नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका रोल कहानी में काफी मजबूत और महत्वपूर्ण होगा और वह सीधे तौर पर राम चरण के किरदार से जुड़ी नजर आएंगी। फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

टीम और जान्हवी की फीस

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। जिससे इसके म्यूजिक को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। जान्हवी कपूर ने इस फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस ली है। वह पहले भी साउथ फिल्म ‘देवरा’ में नजर आ चुकी हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘पेड्डी’ में उनका प्रदर्शन कितना प्रभावशाली साबित होता है और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।