कंगना को ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए: राउत
कंगना को ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस से सम्पर्क करना चाहिए: राउत
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें (रनौत को) धमकी दी है। इससे पहले दिन में रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था।
पढ़ें- श्रीराम जन्मभूमि के ट्रस्टियों को सौंपा गया भव्य राम मंदिर का नक्शा, मजबूती क…
राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’’
पढ़ें- JNU छात्र शर्जील इमाम को कोर्ट ने भेजा एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक…
रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’ रनौत ने साथ ही गत एक सितंबर की एक खबर टैग की थी जिसमें राउत ने कथित तौर पर कहा था कि यदि वह शहर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है।
पढ़ें- कंगना ने रणवीर सिंह, रणबीर कपूर सहित इन स्टार्स से की ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड …
उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

Facebook


