BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 ने 3 दिन में उड़ा दिए होश! ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, हर दिन तोड़ा नया रिकॉर्ड, संडे को बॉक्स ऑफिस पर कोहराम?

Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 ने 3 दिन में उड़ा दिए होश! ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, हर दिन तोड़ा नया रिकॉर्ड, संडे को …

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11/Image Source: IBC24

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 11/Image Source: IBC24

tikesh Kumar
Published: 05 Oct 2025 | 8:06 amModified: 05 Oct 2025 | 8:07 am
HIGHLIGHTS
  1. Kantara Chapter 1 की बंपर कमाई,
  2. ऋषभ शेट्टी ने फिर दिखाया कमाल,
  3. 3 दिन में पार किए 163 करोड़,

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी एक बार फिर यह साबित कर चुके हैं कि वह न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि निर्देशन में भी मास्टर क्लास देते हैं। उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। शानदार एक्टिंग, दमदार स्क्रीनप्ले और विजुअल ट्रीट जैसी खूबियों के चलते यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और इस दौरान 'कांतारा चैप्टर 1' ने भारत में 163.1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। खास बात यह है कि हर दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ट्रेड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार यानी तीसरे दिन 55.25 करोड़ की कमाई की। यह अब तक का सबसे हाईएस्ट डे वाइज कलेक्शन है। फिल्म ने हिंदी भाषी दर्शकों को भी खासा प्रभावित किया है। पहले दिन हिंदी वर्जन में फिल्म ने 18.5 करोड़ कमाए, दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 12.5 करोड़ रहे, लेकिन तीसरे दिन फिर उछाल के साथ हिंदी में 19 करोड़ की कमाई हुई। यानि तीन दिनों में हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि एक रीजनल फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म में न सिर्फ निर्देशन किया है बल्कि लीड रोल में भी उन्होंने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें इंडस्ट्री का ऑल-राउंडर कहा जाता है। फिल्म में रुक्मिणी वसंत और गुलशन दैवेया जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। हर एक किरदार की परफॉर्मेंस फिल्म को मजबूत बनाती है। फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, वीएफएक्स और स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा है। यही वजह है कि फिल्म सिर्फ एक्टिंग के दम पर नहीं, बल्कि हर तकनीकी पहलू में भी टॉप लेवल की साबित हो रही है। तीन दिनों की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का संडे कलेक्शन इससे भी बड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 "Kantara Chapter 1 box office collection" के मुताबिक फिल्म ने भारत में तीन दिनों में ₹163.1 करोड़ कमाए हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Kantara Chapter 1 Box Office: Kantara Chapter 1 earned Rs 163 crore in 3 days

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm