Kareena Kapoor New Movie: एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इस फिल्म में आएगी नजर
Kareena Kapoor New Movie: मेघना गुलजार अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को निर्देशित

Kareena Kapoor New Movie। Image Credit: kareenakapoorkhan Instagram
- अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएगी।
- फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगे।
- मेघना गुलजार फिल्म दायरा का निर्देशन करेगी।
नई दिल्ली: Kareena Kapoor New Movie: ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं मेघना गुलजार अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को निर्देशित करेंगी। फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। ‘दायरा’ एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। यह मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स के बीच ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ के बाद तीसरी साझेदारी है। फिल्म के सह-लेखक यश केसवानी और सीमा अग्रवाल हैं।
पृथ्वीराज के साथ काम करना मेरे लिए ख़ास: करीना कपूर
Kareena Kapoor New Movie: करीना कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदी सिनेमा में 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए मैं अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं। निर्देशक के रूप में मेघना गुलजार के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है। मैं लंबे समय से उनके कार्यों की प्रशंसक रही हूं। पृथ्वीराज जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ सहयोग करना भी मेरे लिए खास है। फिल्म की विचारोत्तेजक और साहसी कहानी मुझे बेहद पसंद आई।’ वहीं फिल्म को लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, ‘‘जब मुझे यह पटकथा सुनाई गई, तभी मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे जरूर करनी चाहिए।’’
मेघना गुलजार ने साझा किया अनुभव
Kareena Kapoor New Movie: मेघना गुलजार ने कहा, 'सह-लेखक सीमा और यश के साथ, ब्लैक एंड व्हाइट के भीतर के ग्रे को उजागर करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था। जंगली पिक्चर्स के साथ सहयोग करना हमेशा रचनात्मक रूप से संतुष्टिदायक होता है।' जंगली पिक्चर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमृता पांडे ने मेघना की संवेदनशीलता, कलात्मकता और मनोरंजन व विषयवस्तु के संतुलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म की पटकथा वर्तमान समय की जटिलताओं को गहराई से उकेरती है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Kareena Kapoor will once again rock the big screen, will be seen in this film with Prithviraj Sukumaran
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am