Kiara Advani Pregnancy News: कियारा आडवाणी के घर जल्द ही गूंजेगी किलकारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैन्स के साथ शेयर किए खूबसूरत तस्वीर

Ads

Kiara Advani Pregnancy News: कियारा आडवाणी के घर जल्द ही गूंजेगी किलकारी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैन्स के साथ शेयर किए खूबसूरत तस्वीर

  •  
  • Publish Date - February 28, 2025 / 04:16 PM IST,
    Updated On - February 28, 2025 / 04:17 PM IST

Kiara Advani Pregnancy News: कियारा आडवाणी के घर जल्द ही गूंजेगी किलकारी / Image Source: Instagram

HIGHLIGHTS
  • जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है
  • कियारा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया
  • सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' से शुरू हुई

मुंबई: Kiara Advani Pregnancy News बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। जी हां आपने सही समझा है जल्द ही दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। नए मेहमान के आगमन की जानकारी खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ​शेयर किया है। वहीं, जानकारी सामने आते ही कियारा और सिद्धार्थ को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Read More: Free Fire MAX Redeem Codes 28 February 2025: आज के रिडीम कोड्स रिलीज, फ्री में मिलेंगे कई सारे जबरदस्त रिवार्ड्स

Kiara Advani Pregnancy News कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आने वाला है।’ इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ के हाथ नजर आ रहे हैं और इन पर ऊन से बने हुए नन्हे-नन्हे व्हाइट कलर के शूज हैं।

Read More: Sheopur News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कियारा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा फिल्म जगत के तमाम सितारे भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोनू सूद से लेकर नेहा धूपिया, करण जौहर, हुमा कुरैशी, गौहर खान पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। धर्मा मूवीज के अकाउंट से कमेंट किया गया है, ‘परमानेंट बुकिंग? तीन लोगों के लिए कर देना प्लीज’। नेहा धूपिया ने लिखा है, ‘आप दोनों को मुबारक हो। बहुत सुंदर खबर सुनाई है’।

Read More: Rewa News-बिलासपुर ट्रेन का दुर्ग तक विस्तार करने अशासकीय संकल्प

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी साल 2023 में हुई। कपल ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में 07 फरवरी 2023 को सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थामा। अब दोनों के परिवार का विस्तार होने जा रहा है। कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान शुरू हुई।

Read More: Railway Group D Latest Bharti 2025: रेलवे ने ग्रुप डी पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन, यहां देखें पूरी प्रोसेस

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी कब हुई थी?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी।

कियारा और सिद्धार्थ के घर कौन सा खुशखबरी आई है?

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट शेयर किया?

कियारा ने लिखा, "हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आने वाला है।" इस पोस्ट में उनके और सिद्धार्थ के हाथों में छोटे व्हाइट शूज थे।

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी कहां से शुरू हुई थी?

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के दौरान शुरू हुई थी।

कियारा और सिद्धार्थ को बधाई देने वाले कौन से बॉलीवुड सितारे हैं?

कियारा और सिद्धार्थ को सोनू सूद, नेहा धूपिया, करण जौहर, हुमा कुरैशी और गौहर खान जैसे सितारे बधाई दे रहे हैं।