कुछ कुछ होता है 2 के लिए करण की पहली पसंद रणवीर, आलिया और जाह्नवी

कुछ कुछ होता है 2 के लिए करण की पहली पसंद रणवीर, आलिया और जाह्नवी

कुछ कुछ होता है 2 के लिए करण की पहली पसंद  रणवीर, आलिया और जाह्नवी
Modified Date: December 4, 2022 / 08:17 am IST
Published Date: December 4, 2022 8:17 am IST

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म के कलाकारों का संकेत दे दिया है। एक आयोजन के दौरान उन्होंने कहा  है कि अगर कभी वह ‘कुछ कुछ होता है 2’ बनाते हैं तो वह इसमें रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को कास्ट करेंगे। 

साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से करण जौहर ने अपनी निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी को कास्ट किया था। इश्क 104.8 पर चलने वाले शो ‘कॉलिंग करण सीजन 2’ में एक श्रोता ने उनसे ‘कुछ कुछ होता है’ के रीमेक के बारे में पूछा था, यह भी पूछा था कि उसमें वह किन अभिनेता/अभिनेत्रियों को शामिल करेंगे। करण ने इसका जवाब देते हुए कहा,

अगर मैं ‘कुछ कुछ होता है 2’ बनाऊंगा, तो मैं रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर को कास्ट करूंगा।आलिया को बॉलीवुड में करण जौहर ने अपनी 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से लॉन्च किया था। जाह्नवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण की फिल्म ‘धड़क’ से की थी। वहीं, दूसरी तरफ रणवीर ने करण के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘ये जवानी है दिवानी’ में काम किया है। 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में