HIGHLIGHTS
- फेक पीआर पर खुलासा
- अमीषा पटेल का बड़ा बयान
- कई एक्ट्रेसेस पर तंज
Ameesha Patel on PR: एंटरटेरमेंट डेस्क: बॉलीवुड में स्टार्स की पॉपुलैरिटी, नंबर वन टैग और लाइमलाइट को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। कई बार यह सवाल भी उठता है कि क्या सब कुछ सिर्फ फिल्मों की सफलता से तय होता है या फिर इसके पीछे PR टीमों का बड़ा हाथ होता है। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस Ameesha Patel ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बॉलीवुड के ‘फेक PR गेम’ को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं।
Ameesha Patel: फेक पीआर पर खुलासा
अमीषा पटेल ने शुक्रवार देर रात किए गए ट्वीट में बिना किसी का नाम लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की हो। इसके बावजूद वे अपनी PR टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवाती हैं। अमीषा ने तंज कसते हुए कहा कि अब साल 2026 है, 2000 नहीं, जहां 100 करोड़ का आंकड़ा बहुत बड़ी बात माना जाता था।
Ameesha Patel on PR Stunt: सोशल मीडिया पर मचा बवाल
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में 100 करोड़ रुपये की कमाई कोई बड़ी उपलब्धि नहीं रह गई है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। फैंस और यूजर्स यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर अमीषा का इशारा किन एक्ट्रेसेस की तरफ है। अपने दूसरे ट्वीट में अमीषा पटेल ने अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए खुद की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लिखा कि Kaho Naa… Pyaar Hai, Gadar: Ek Prem Katha और Gadar 2 जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बतौर हीरोइन तीन बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर दी हैं। अमीषा ने दावा किया कि इन फिल्मों को सबसे ज्यादा दर्शक मिले और आज भी ये उनके को-स्टार्स के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हैं।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी एक्ट्रेसेस की तुलना में उनकी ‘फेक PR मशीनरी’ कमजोर रही है। इसी वजह से उन्हें वह पहचान और नंबर गेम नहीं मिला, जो दूसरों को मिला।