Reported By: Indresh Suryavanshi
,Mahakal Temple Ujjain | Photo Credit: IBC24
उज्जैन। Mahakal Temple Ujjain विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Mahakal Temple Ujjain सुबह करीब 6 बजे तीनों कलाकार मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और कुछ समय तक जाप किया। इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही, जो कि परंपरा के अनुसार विशेष महत्व रखती है। इसके बाद तीनों कलाकारों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वे देश की खुशहाली और प्रगति की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा तीनों कलाकारों का स्वागत किया गया।